फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   24 women constable of delhi police accused inspector of sexual harassment

दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने किया 24 महिला कांस्टेबल का यौन शोषण, जांच जारी

Tue, 13 Sep 2016 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Sep 2016 01:32 PM IST
विज्ञापन
24 women constable of delhi police accused inspector of sexual harassment

दिल्‍ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर पर उनके ही विभाग की 24 महिला पुलिस‌कर्मियों ने संगीन आरोप लगाए हैं। महिला पुलिसकर्मियों का आरोप है कि इंस्पेक्टर उनका यौन उत्पीड़न करने के साथ उन्हें नौकरी से निकाल देने की धमकी देता है।

विज्ञापन


आरोप लगाने वाली सभी महिला पुलिसकर्मी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित पी एंड एल डिपार्टमेंट में तैनात हैं। इन सबने दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर एसबी यादव पर उन्हें परेशान करने, छेड़छाड़ करने और यौन उत्पीड़न की शिकायत की है।
विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मियों का कहना है कि इंस्पेक्टर अक्सर उनके कपड़ों को लेकर अभद्र कमेंट करता है और उन्हें अकेले में मिलने के लिए बुलाता है। मामला इसी साल अप्रैल का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला कांस्टेबल ने उठाई थी आवाज

24 women constable of delhi police accused inspector of sexual harassment

इस मामले की शिकायत सबसे पहले एक महिला कांस्टेबल ने करते हुए डीसीपी को बताया था कि इंस्पेक्टर उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें करता है।

शिकायत के बाद डीसीपी ने आरोपी इंस्पेक्टर को समझाबुझाकर उसे छोड़ दिया था। शिकातय के बाद 23 अन्य महिला कांस्टेबल भी सामने आईं और सभी ने मिलकर उक्त इंस्पेक्टर के खिलाफ दिल्ली पुलिस मुख्यालय में शिकातय दर्ज कराई। 

अप्रैल में दर्ज की गई इस शिकायत के बाद पुलिस कमीश्नर आलोक वर्मा ने मामले की जांच के लिए इंटरनल कमेटी का गठन किया।

महिला आयोग ने मांगा दिल्ली पुलिस से जवाब

24 women constable of delhi police accused inspector of sexual harassment

पुलिस कमीश्नर द्वारा बनाई गई इस कमेटी में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं लेकिन अभी तक आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई। इस बीच आरोपी इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया गया है।

मामले के प्रकाश में आने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए दिल्ली पुलिस से इस ममाले में जवाब मांगा है।

हालांकि आरोपों के बारे में दिल्ली पुलिस के पीआरओ का कहना है कि महिला कांस्टेबल की शिकायत तीन महीने पुरानी है और इसकी जांच लोकल कमेटी से कराई गई थी जिसके बाद इसे विजिलेंस डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया है। जांच जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed