फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   23500 rupees loot from senior manager

आयकर अधिकारी बन कर सीनियर मैनेजर से लूटे 23500 रुपये

Sun, 20 Nov 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 20 Nov 2016 12:45 AM IST
सार


कार सवारों ने खुद को आयकर अधिकारी बताकर ठगा
नोट बदलवा कर बैंक से लौट रहा था मैनेजर 

विज्ञापन
23500 rupees loot from senior manager
लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर सिकंदराबाद की निजी कंपनी के सीनियर मैनेजर से 23,500 लूट लिए। बदमाशों ने खुद को आयकर अधिकारी बताया। लूटी गई रकम में 2,000 के दो नए नोट, 100 के 95 नोट के अलावा 1,000 और 500 के पुराने नोट थे।

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। सिकंदराबाद के गुलावठी नोट निवासी सैय्यद नजीब अशर्फी ने बताया कि वह निजी कंपनी में सीनियर मैनेेजर हैं। उसका अल्फा-1 स्थित स्टेट बैंक की शाखा में खाता है। बुधवार को नजीब पुराने नोट बदलवाने के आया था।
विज्ञापन


उसने 4,500 रुपये बदले और 9,000 रुपये खाते से निकाले। नए और पुराने नोट लेकर वह परी चौक पहुंचा। यहां स्विफ्ट कार का चालक सिकंदराबाद (बुलंदशहर) चलने की आवाज लगा रहा था। नजीब कार में सवार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित नेे बताया कि सभी पी-3 गोलचक्कर पर ही पहुंचे थे कि कार सवार एक व्यक्ति ने कहा कि वह आयकर विभाग के अधिकारी है। जिसके पास जो भी रुपये हों वह लिफाफे में डाल दिए। नजीब के साथ बैठे दो लोगों ने अपनेे रुपये डाल दिए।


नजीब के विरोध करने पर लोगों ने जिद कर उससे रुपये लिफाफे में डलवा दिए। जब पीड़ित ने गाड़ी में जाने मना किया तो आरोपियों ने उसेे लिफाफा देेकर उतार दिया। नजीब ने लिफाफा खोलकर देेखा तो उसमें रद्दी थी। पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद उसे एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed