फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   200 people with a loss of 2 million fled the Committee of Governors

200 को 2 करोड़ का चूना लगा कमेटी संचालक फरार

Thu, 07 Jan 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Thu, 07 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
200 people with a loss of 2 million fled the Committee of Governors

गोविंदपुरी डबल स्टोरी निवासी एक कमेटी संचालक 200 लोगों के करीब दो करोड़ रुपये हड़पकर परिवार समेत भाग गया। पीड़ित लोगों ने आरोपी के मकान पर ताले लगा दिए हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में बृहस्पतिवार को सामूहिक रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। मोदी टायर में कार्यरत गोविंदपुरी डबल स्टोरी निवासी एक व्यक्ति अपने आवास से कमेटी का संचालन करता है।
विज्ञापन


वह पिछले पांच वर्ष से दर्जन भर कमेटियों का संचालन कर रहा था। संचालित कमेटियों में करीब 200 लोग जुड़े थे। एक जनवरी को मकान पर ताला लगाकर कमेटी संचालक परिवार समेत भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि पिछले दो तीन माह से कमेटी से जुड़े लोग उस पर पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे। मकान पर ताला लगा देख कमेटी से जुड़े लोगों ने उसके मकान पर अपने-अपने ताले लगाने शुरू कर दिए हैं।

सुचेतापुरी निवासी और पालिका की ओर से संचालित वृद्धाश्रम के संचालक रूपचंद शर्मा ने बताया कि कमेटी संचालक पर छह कमेटियों के छह लाख रुपये जमा थे। कमेटियां पूरी होने पर उसने दिसंबर में भुगतान करने का वायदा किया था।

रूपचंद ने बताया मोदीपुरम निवासी पूरन सिंह चौहान के 14 लाख, अमित चौहान डबल स्टोरी 14 लाख, बब्बू त्यागी, प्रमोद कुमार और दीपक निवासी डबल स्टोरी के साढ़े 10 लाख, कपूर चंद के छह लाख, सुशील कुमार निवासी डबल स्टोरी के साढ़े चार लाख समेत 200 लोगों के करीब दो करोड़ रुपये लेकर संचालक भाग गया।

उन्होंने बताया कि कमेटी संचालक ने 50 हजार से सवा दो लाख की कमेटियों के कई ग्रुप बना रखे थे। रूपचंद शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पीड़ितों की एक बैठक हो चुकी है।


बृहस्पतिवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उधर, कोतवाली प्रभारी ब्रिजेश शर्मा का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं तहरीर मिली तो जांचकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed