फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2 criminal arrested with heroin of 16 crore

16 करोड़ की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, बरेली से होकर मणिपुर से आती थी खेप

Fri, 07 Jul 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Jul 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
2 criminal arrested with heroin of 16 crore
arresting

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार किलो हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हेरोइन की खेप यूपी के बरेली होकर मणिपुर से आती थी और दिल्ली व पंजाब जाती थी।

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, सेल में तैनात इंस्पेक्टर अत्तर सिंह व जितेन्द्र तिवारी की टीम को दो जुलाई को सूचना मिली कि यूपी के मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले एक गिरोह के सदस्य हेरोइन की खेप लेकर दिल्ली आए हुए हैं। एसआई बिजेन्द्र, प्रवीण व संदीप की टीम ने बीकानेर स्वीट्स, मादीपुर में घेराबंदी की और नशे के दो सौदागरों शाहजहांपुर (यूपी) निवासी नईम अली (28) और सुल्तानपुरी (दिल्ली) निवासी दिनेश खानगर उर्फ राहुल (22) को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चार किलो हेरोइन, सात मोबाइल व कुछ सिम बरामद किए गए।
विज्ञापन


नईम ने पूछताछ में बताया कि वह हेरोइन की खेप बरेली (यूपी) से लेकर आया था। यहां पर सरकार ने कुछ समय के लिए अफीम की खेती पर पाबंदी लगा दी थी। दर्द निवारक दवा बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता था। इस कारण दूसरे रूट से हेरोइन आने लगी थी। यहां से पंजाब व दिल्ली जाती थी। इनके मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले लोगों से भी संबंध हैं। इंस्पेक्टर अत्तर सिंह की टीम इस वर्ष में अभी तक 21 किलो हेरोइन बरामद कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नईम पंजाबी बाग इलाके में वर्ष 2002 से जूते बनाने की फैक्टरी चलाता था। इस व्यवसाय में उसे घाटा हो गया था। इस दौरान वह मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तैमूर खान के संपर्क में आया। तैमूर के कहने पर वह मादक पदार्थों की सप्लाई करने लगा। उसने हेरोइन सप्लाई करने के लिए दिल्ली में अपना नेटवर्क बनाया। ये पिछले एक वर्ष से मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था। नईम के कहने पर पानी की बोतल बनाने वाला राहुल भी मादक पदार्थों की सप्लाई करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed