फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2 boys suicides in faridabad

एक ने जहर खाया, दूसरा पटरी पर लेट गया

Mon, 24 Feb 2014 02:16 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 24 Feb 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
2 boys suicides in faridabad
फरीदाबाद के दो लड़कों ने आत्महत्या कर ली। एक ने जहर खा लिया, तो दूसरा ट्रेन के पटरी के नीचे सो गया।
विज्ञापन


जहर खाकर युवक ने जान दी

एक युवक ने जहर खा लिया। उसे एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। युवक दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके का निवासी था। पुलिस ने रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया। 30 वर्षीय नीरज को शनिवार शाम एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



थाना कोतवाली के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी एक युवक ने जहर पी लिया है। अस्पताल में जांच करने पर पता लगा कि नीरज फरीदाबाद-दिल्ली बार्डर के पास दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के गांव डेरा में रहता था। उसका अपनी मां से झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन


ट्रेन से कट कर युवक की मौत
फरीदाबाद के बड़खल पुल के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जांच अधिकारी पोरश कुमार ने बताया कि युवक ने काले रंग की पैंट व जॉकेट पहन रखा था। उसकी उम्र करीब 30 साल है। पहचान के लिए शव को बीके अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed