{"_id":"573887c94f1c1bf915ac7088","slug":"18-year-old-boy-set-fire-the-father-had-refused-to-take-scotty","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने स्कूटी दिलाने से किया इंकार, तो बेटे ने खुदपर पेट्रोल डालकर लगा ली आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने स्कूटी दिलाने से किया इंकार, तो बेटे ने खुदपर पेट्रोल डालकर लगा ली आग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 16 May 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमापुरी इलाके में 18 साल के एक युवक ने अपनी जिद में जान दे दी। दरअसल युवक अपने पिता से नई स्कूटी की मांग कर रहा था। पिता के इंकार करने पर आरोपी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में दीपक कुमार को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
शनिवार देर रात इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों से पूछताछ कर सीमापुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दीपक कुमार (18) परिवार के साथ ए-1/96 में रहता था। इसके परिवार में पिता राम बाबू, मां और तीन भाई है। राम बाबू का शटरिंग का काम है। वहीं दीपक का बड़ा भाई मैकेनिक है, दीपक भी उसके साथ ही काम करता था।
विज्ञापन
10 मई शाम को दीपक अपने पिता से नई स्कूटी दिलाने की मांग करने लगा। पिता ने बाद में दिलाने की बात कर दीपक को मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर दीपक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली।
परिजन सौ फीसदी झुलसी हुई हालत में उसे लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। दीपक की मौत के बाद उसके परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।