{"_id":"a99ff8ba462507dfa5686be4a7b2b956","slug":"16-years-girl-did-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 साल की लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
16 साल की लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 10 Feb 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सारन थाना क्षेत्र स्थित नंगला एन्क्लेव पार्ट-एक में सोमवार को दिन में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, असावटी में किराए के मकान में रह रहे दरोगा की करीब 16 वर्षीय बेटी सोनम आठवीं की छात्रा थी।
दरोगा पहले बाटा के पास झुग्गियों में रहता था। ये झुग्गियां हटने के बाद वह असावटी में रह रहा है। उसका एक बेटा हीरालाल ऑटो मिस्त्री है, जो परिवार के साथ नंगला एन्क्लेव पार्ट-एक में रहता है।
सोनम 4-5 दिन पहले हीरालाल के यहां आई थी। सोमवार को हीरालाल अपने काम पर था और उसकी पत्नी बच्चों को लेने के लिए स्कूल चली गई थी।
हीरालाल की पत्नी लौटी तो सोनम को पंखे पर फंदे पर लटके पाया। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। अभी आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।
विज्ञापन