फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11th class student jumped into third floor

स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदा 11वीं का छात्र, पैर टूटा

Sat, 26 Aug 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Aug 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
 	 11th class student jumped into third floor
suicide - फोटो : सोशल मीड‌िया

आनंद विहार के दयानंद विहार स्थित एक स्कूल की 11वीं कक्षा के छात्र ने शुक्रवार सुबह स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका एक पैर टूट गया है। पुलिस के अनुसार, घायल छात्र की पहचान प्रसुमन चटर्जी (17) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि पेपरों की तैयारी ठीक नहीं होने की वजह से छात्र परेशान था। फिलहाल पुलिस घायल छात्र का बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, प्रसुमन शकरपुर में रहता है। वह दयानंद विहार स्थित एक स्कूल की 11वीं कक्षा का छात्र है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। स्कूल प्रशासन ने उसे तुरंत जख्मी हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, छलांग लगाने की वजह से पैर का निचला हिस्सा टूट गया है। अन्य जगहों पर भी चोट आई है। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रसुमन पढ़ाई में होशियार है। दसवीं कक्षा में वह अच्छे नंबर से पास हुआ। 

अभी तक की जांच में पता चला है कि प्रसुमन दसवीं पास करने के बाद साइंस लेकर आगे की पढ़ाई करना चाहता था, लेकिन परिजनों के दबाव की वजह से उसे कॉमर्स लेनी पड़ी। दाखिले के बाद से वह काफी तनाव में था।


बताया जा रहा है कि तीन सितंबर से उसकी परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पेपरों की तैयारी ठीक नहीं होने की वजह से उसने छलांग लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed