{"_id":"fc43b038319162a54bdf046d32da8bdd","slug":"10-lakh-jewelery-stolen-by-three-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बुर्के वालियों ने चुराए 10 लाख के जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बुर्के वालियों ने चुराए 10 लाख के जेवर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 25 Oct 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपला मंदिर के पास राजकुमार राधेलाल ज्वैलरी शॉप से तीन महिलाओं ने करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर चोरी कर लिए। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन
तीनों महिलाएं बुरका पहने थीं, जिस कारण उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस संबंध में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। स्वर्णकार संघ के प्रदेश महासचिव रवि वर्मा ने बताया कि घटना धनतेरस की है।
विज्ञापन
राजकुमार राधेलाल ज्वैलरी शॉप से जेवर का स्टॉक बॉक्स गायब हो गया। काफी तलाश केबाद भी बॉक्स नहीं मिला। शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो पता चला कि तीन महिलाओं ने बॉक्स चोरी किया है।
विज्ञापन
बुरका पहने हुए तीन महिलाएं ज्वैलरी शॉप में दाखिल हुई थीं। जेवर देखने के दौरान उन्होंने स्टॉक बॉक्स चोरी कर लिया और रफूचक्कर हो गईं।
बॉक्स में करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर थे। रवि वर्मा ने बताया कि त्योहार की वजह से अभी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।