फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime branch has arrested two vicious thieves in Ghaziabad

चोरी ऑन डिमांड: टैबलेट से सॉफ्टवेयर के जरिए चोर हैक करते थे सिस्टम, जैमर का भी इसलिए होता था प्रयोग

Thu, 14 Sep 2023 11:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Sep 2023 11:19 PM IST
सार

Crime In Ghaziabad: क्राइम ब्रांच ने पकड़े गए शातिरों के पास से चोरी की आठ कार, 14 फर्जी नंबर प्लेट, दो एलएनटी (लॉक तोड़ने का औजार), छह रिमोट वाली चाभी बरामद की हैं। पकडे़ गए शातिर अब तक 250 से ज्यादा कार चोरी करके गुजरात, राजस्थान समेत अलग-अलग राज्यों में बेच चुके हैं।

विज्ञापन
Crime branch has arrested two vicious thieves in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑन डिमांड दिल्ली-एनसीआर में चार पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिरों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। ये टैबलेट से सॉफ्टवेयर के जरिये लग्जरी कारों के सिस्टम हैक करते हैं और जैमर से कार में लगे जीपीएस को बंद करके कार को लेकर फरार हो जाते हैं। क्राइम ब्रांच ने पकड़े गए शातिरों के पास से चोरी की आठ कार, 14 फर्जी नंबर प्लेट, दो एलएनटी (लॉक तोड़ने का औजार), छह रिमोट वाली चाभी बरामद की हैं। पकडे़ गए शातिर अब तक 250 से ज्यादा कार चोरी करके गुजरात, राजस्थान समेत अलग-अलग राज्यों में बेच चुके हैं।

विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी. ने बताया कि पकड़े गए शातिर दिल्ली के गांव तिगरी खुर्द निवासी सुनील उर्फ काला और बागपत के सिंघवाली के गांव पिलाना निवासी आस मोहम्मद उर्फ आशु है। सुनील हाल में दिल्ली बुद्धविहार ने रह रहा है। सुनील के खिलाफ दिल्ली में छह व गाजियाबाद में तीन और आस मोहम्मद के खिलाफ दिल्ली में तीन व गाजियाबाद में दो मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में ये चार बार जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सुनील ने बताया कि वह 8वीं फेल है। पहले वह टेंपो चालक था और फिर मुर्गा बेचने का काम करने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात चांद व हाकिम मुल्ला से हुई और कार चोरी करने लगा। आस मोहम्मद ने बताया कि वह 8वीं पास है। वह गाड़ियों की मरम्मत का काम करता था। सोनीपत में गैराज में उसकी मुलाकात शहजाद और सुनील से हुई। सुनील और शहजाद कार चोरी करके लाते थे और वह चोरी की कार को आगे बेचते था। इसमें उसकी अच्छी कमाई होने लगी।

विज्ञापन

गिरोह के चार शातिर पूर्व में पकड़े जा चुके
क्राइम ब्रांच इस गिरोह के चार शातिर बुलंदशहर के गुलावठी निवासी रिंकू उर्फ नूर मोहम्मद, बागपत के सिंघावली निवासी हाकिम, मेरठ के खैरनगर निवासी मोहसीन उर्फ सोनू और दिल्ली के सुंदरनगरी निवासी शाकिर को गिरफ्तार कर चुकी है। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि पूछताछ में सुनील ने बताया वह हाकिम, आस मोहम्मद, शहजाद, ईस्माइल, रिंकू के साथ मिलकर कार चोरी करता है। उसे कार की डिमांड शहजाद और आस मोहम्मद बताते हैं। फिर वह हाकिम, रिंकू और ईस्माइल के साथ मिलकर कार की रेकी करके कार चुराते हैं।

जीपीएस काम न करे इसके लिए लगाते थे जैमर
पूछताछ में शातिरों ने बताया कि कार के अंदर एक साथी बैठकर कार का सिस्टम सॉफ्टवेयर की मदद से हैक करता है। इसी बीच दूसरा साथी कार में लगे हूटर के तार काटता और जीपीएस काम न करे इसके लिए जैमर लगा देते हैं। इसे करने में उन्हें करीब 15 मिनट लगते हैं और कार चोरी करके फरार हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed