फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime Branch arrests third accused in KGP toll plaza extortion and assault case

Delhi NCR News: क्राइम ब्रांच ने केजीपी टोल प्लाजा रंगदारी मांगने और मारपीट के तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल।
केजीपी अलीगढ़ रोड स्थित पेलक-सिहोल टोल प्लाजा पर रंगदारी मांगने और मारपीट के मामले में सीआईए होडल ने कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ अब्बू निवासी वार्ड नंबर 11, हसनपुर के रूप में हुई है। उसे रिमांड पर लेने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने इससे पहले इस मामले में मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ मालिया और तरुण उर्फ अरुण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार और अन्य हथियार भी बरामद किए हैं।


गौरतलब है कि ग्राम सिहोल निवासी गौरव, जो टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर हैं, ने शिकायत दी थी कि आरोपी पिछले कई महीनों से टोल संचालन के बदले 50 हजार रुपये प्रति माह की रंगदारी मांग रहे थे। 2 मार्च 2026 को आरोपियों ने हथियारों के साथ ऑफिस में घुसकर गौरव पर हमला किया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए एसपी नीतीश अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि जिले में रंगदारी और बदमाशगिरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अपराधियों को सख्ती से कानून के शिकंजे में लिया जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed