{"_id":"69fbde675d6978539c01535c","slug":"cricketer-shikhar-dhawan-got-his-marriage-registered-in-gurugram-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shikhar Dhawan marriage: क्रिकेटर शिखर धवन ने गुरुग्राम में कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, फरवरी में की थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shikhar Dhawan marriage: क्रिकेटर शिखर धवन ने गुरुग्राम में कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, फरवरी में की थी शादी
Thu, 07 May 2026 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 07 May 2026 06:06 AM IST
सार
दोनों विकास सदन स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे और मैरिज डॉक्यूमेंट्स पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान शिखर धवन के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। शिखर डार्क ब्लू टी-शर्ट में नजर आए, जबकि सोफी ने लाइट स्काई ब्लू रंग का टॉप पहना था।
विज्ञापन
marriage registered
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन बुधवार को गुरुग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ विवाह पंजीकरण कराया। दोनों विकास सदन स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे और मैरिज डॉक्यूमेंट्स पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान शिखर धवन के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। शिखर डार्क ब्लू टी-शर्ट में नजर आए, जबकि सोफी ने लाइट स्काई ब्लू रंग का टॉप पहना था।
विज्ञापन
शिखर ने इसी वर्ष 12 जनवरी को अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई की थी। इसके बाद दोनों ने 21 फरवरी को एक निजी समारोह में शादी कर ली थी। शिखर धवन और उनकी पत्नी गुपचुप तरीके से गुरुग्राम के विकास सदन पहुंचे। यहां मैरिज क्लर्क के सामने उन्होंने जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन