{"_id":"57a0f50d4f1c1b512f2b8ed3","slug":"cricket-should-be-included-in-the-olympic-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ओलंपिक खेलों में शामिल किया जाना चाहिए क्रिकेट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ओलंपिक खेलों में शामिल किया जाना चाहिए क्रिकेट'
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 03 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
कपिल देव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले बहुत कम देशों में क्रिकेट खेला जाता था, लेकिन अब क्रिकेट खेलने वाले देशों की संख्या बढ़ रही है। संभावना है कि अब ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
ये बातें जेपी अस्पताल के डिपार्टमेंट ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के उद्घाटन अवसर पर आए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने
कही।
उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि स्पोर्ट्स क्षेत्र में जाने वाले शख्स ही खेलें। फिट रहने के लिए भी गेम्स खेले जा सकते हैं। स्पोर्ट्स के क्षेत्र में फिटनेस बहुत जरूरी है। मैं फिट रहने के लिए स्वीमिंग, गोल्फ और सुबह के समय घूमता भी हूं।
विज्ञापन
हर शख्स को अपनी फिटनेस पर काम करना चाहिए। दिन में 1 से 2 घंटे अपने शरीर पर ध्यान दें। खेल के दौरान लगने वाली चोटों पर उन्होंने कहा कि पहले सुविधाएं बहुत ज्यादा नहीं होती थी।
विज्ञापन
क्रिकेट के दौरान चोट लगने पर उसे ठीक होने में 3 हफ्ते से ज्यादा तक का समय लग जाता था। डर रहता था इस वजह से अगले मैच में चुनाव होगा भी या नहीं, लेकिन अब एक हफ्ते में चोट ठीक हो जाती है। ये अच्छी बात है, हमारा मेडिकल क्षेत्र तरक्की कर रहा है। जेपी में खुले स्पोर्ट्स एंड रिहैबिलिटेशन अस्पताल में भी बेहतर इलाज मिलेगा।