फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Created clipping married, divorced mailed

शादी कर क्लिपिंग बनाई, डाक से भेजा तलाक

Fri, 04 Apr 2014 01:25 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 04 Apr 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
Created clipping married, divorced mailed

करेली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ गाजियाबाद के युवक ने छल किया। उसने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाई और धोखे से उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली।

विज्ञापन


जब पहली शादी का मामला खुला तो उसने युवती को घर से निकालने के बाद डाक से तलाकनामा भेज दिया। छली गई युवती ने पति, उसके पिता, भाई और पहली पत्नी के खिलाफ करेली थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


करेली की रहने वाली रेशमा (परिवर्तित नाम) से छल का आरोप गाजियाबाद के लतीफ पर लगाया है। लतीफ प्लेसमेंट एजेंसी में काम करता है। वह रेशमा से प्लेसमेंट के दौरान संपर्क में आया था। शहर के प्रतिष्ठित संस्थान से बीटेक करने वाली रेशमा से उसकी मुलाकात इलाहाबाद में प्लेसमेंट के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लतीफ ने उस पर डोरे डालने शुरू किए। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे तो घरवाले भी शादी को राजी हो गए। शादी के बाद लतीफ, रेशमा को गाजियाबाद तो ले गया लेकिन अपने घर नहीं गया। वह उसे लेकर गाजियाबाद के एक होटल में रुका रहा।

जब रेशमा दबाव डालने लगी तो 12 दिन बाद वह घर पहुंचा। यहां पहुंचते ही युवती के पांव तले जमीन ही खिसक गई। पता चला कि लतीफ पहले से शादीशुदा है। उसने विरोध किया तो उसे प्रताड़ित किया गया।


करेली में रहकर छोटा मोटा काम करने वाली रेशमा के पिता को यह बात पता चली तो वह गाजियाबाद पहुंच गए। आरोप है कि उनको भी धमकी दी गई।

वह बेटी को लेकर करेली आ गए। इस बात को कुछ ही दिन बीते थे कि लतीफ ने डाक से तलाकनामा भेज दिया। इसके बाद रेशमा थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। विवेचना करेली थाने के एसआई आनंद कुमार पांडेय को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed