{"_id":"6a9ac43f2d9e96ef3b0511ba","slug":"crackdown-on-dusu-election-campaigning-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153449-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डूसू चुनाव प्रचार पर शिकंजा, बिना नंबर प्लेट से लेकर काली फिल्म पर चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डूसू चुनाव प्रचार पर शिकंजा, बिना नंबर प्लेट से लेकर काली फिल्म पर चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवारों व सड़कों को गंदा करने वालों की हो रही वीडियो रिकॉर्डिंग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव को लेकर इस बार शुरू से ही सख्ती बरती जा रही है। प्रचार के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस व प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। अब तक 300 से अधिक चालान किए जा चुके हैं, जिनमें बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म और नो पार्किंग के मामले सबसे अधिक हैं।
पिछले वर्षों की तरह इस बार दीवारों व सड़कों पर पोस्टर-पेंट कम नजर आ रहा है। जहां गंदगी की जा रही है, वहां वीडियो बनाकर उनसे सफाई करवाई जा रही है। रात में भी पेट्रोलिंग हो रही है। प्रशासन का स्पष्ट रुख है कि यदि कोई उम्मीदवार या समर्थक सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है तो उम्मीदवारी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
अधिकारी के अनुसार, नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। साथ ही, हॉस्टलों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है और आईकार्ड चेक कर ही प्रवेश दिया जा रहा है, ताकि बाहरी व्यक्तियों की एंट्री और अशांति को रोका जा सके। अगले सप्ताह नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सख्ती और बढ़ा दी जाएगी।