फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   covid temporary centers started closing due to less patients, extended tenure of health workers in delhi

दिल्ली: मरीज कम होने पर बंद होने लगे कोविड अस्थायी केंद्र, स्वास्थ्य कर्मचारियों का बढ़ाया कार्यकाल

Wed, 13 Apr 2022 12:12 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 13 Apr 2022 12:12 PM IST
सार

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किया। कोरोना काल में टीकाकरण, स्वास्थ्य केंद्र, निगरानी इत्यादि के लिए तैनात अस्थायी डॉक्टर-नर्सों का कार्यकाल तीन महीने बढ़ाया आगे, जून माह तक तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
covid temporary centers started closing due to less patients, extended tenure of health workers in delhi
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओमिक्रॉन की लहर से बाहर आने के बाद दिल्ली में संक्रमण में कमी आने के बाद जहां कोविड अस्थायी केंद्र बंद हुए हैं। वहीं इन केंद्रों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों का कार्यकाल सरकार ने आगे बढ़ा दिया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के निर्देश पर दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए बताया कि टीकाकरण, जांच, निगरानी और मरीजों के प्रबंधन को लेकर तैनात अस्थायी डॉक्टर व नर्सों का कार्यकाल आगे बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


इन स्वास्थ्य कर्मचारियों का कार्यकाल जून माह तक बढ़ाया है। स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव अजय बिष्ट ने ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि आगामी 30 जून तक इन सभी का कार्यकाल जारी रहेगा। दरअसल बीते दिनों संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद रामलीला मैदान स्थित आईसीयू अस्थायी केंद्र को बंद कर दिया गया। यहां तैनात करीब 80 से ज्यादा नर्सों को ड्यूटी से वापस भेज दिया गया जिसे लेकर बीते काफी समय से लोकनायक अस्पताल परिसर में कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे। 
विज्ञापन


इनका आरोप था कि सरकार ने महामारी के वक्त उनकी सेवाओं को लेने केबाद अब बेसहारा कर दिया। जबकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन कर्मचारियों को अस्थायी समय के लिए नौकरी पर रखा था। साथ ही नियुक्ति के दौरान बकायदा इन्होंने लिखित सहमति भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीते 31 मार्च को हुई डीडीएमए की बैठक में कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में जुटे कर्मचारियों का कार्यकाल आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed