{"_id":"5ef3534a8ebc3e42fe2767ec","slug":"covid-19-court-seeks-response-from-tihar-jail-on-isis-operative-plea","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसआईएस संचालक की कोरोना से जुड़ी याचिका पर अदालत ने तिहाड़ जेल से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसआईएस संचालक की कोरोना से जुड़ी याचिका पर अदालत ने तिहाड़ जेल से मांगा जवाब
Wed, 24 Jun 2020 06:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की एक अदालत ने तिहाड़ में बंद कथित आईएसआईएस संचालक की याचिका पर तिहाड़ जेल से जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता ने अदालत से याचिका में कहा है कि उसे उचित इलाज चाहिए क्योंकि उसमें कोविड-19 के लक्षण विकसित हो गए हैं।
विज्ञापन
इस याचिका में आसिफ अली ने यह कहा है कि वो और जेल के 18 कैदियों में जुकाम, बुखार जैसे लक्षण विकसित हो गए हैं। याचिकाकर्ता आसिफ को एनआईए ने दिसंबर 2015 में गिरफ्तार किया था। उस पर देश के कई हिस्सों में आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है।
विज्ञापन
स्पेशल जज प्रवीन सिंह ने जेल प्रशासन को नोटिस भेज 26 जून तक जवाब दाखिल करने को कहा है। आसिफ अली के वकील एमएस खान ने याचिकाकर्ता को जरूर इलाज मुहैया कराने या फिर उसे अस्पताल में भेजने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
इस याचिका में ये भी कहा गया है कि इस समय जेल में 18 कैदियों में कोरोना के लक्षण हैं और अब तक जेल प्रशासन के द्वारा न उनका चेकअप कराया गया है और न ही कोरोना टेस्ट। इस हालत में जेल प्रशासन इनका इलाज कराने में सक्षम नहीं है। अगर इनका इलाज न कराया गया तो हालात बदतर हो सकते हैं।