{"_id":"5e9d35ce8ebc3e78b27cd778","slug":"covid-19-ayushman-bharat-top-official-personal-assistant-coronavirus-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत के शीर्ष अधिकारी का निजी सचिव हुआ कोरोना से संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत के शीर्ष अधिकारी का निजी सचिव हुआ कोरोना से संक्रमित
Mon, 20 Apr 2020 11:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के एक शीर्ष अधिकारी का निजी सचिव भी कोरोना संक्रमित मिला है। रविवार को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जनआरोग्य परियोजना (आयुष्मान भारत) के सीईओ डॉ. इंदुभूषण ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि निजी सचिव कैसे संक्रमित हुए? इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है लेकिन एक अधिकारी के निजी सचिव को कोरोना संक्रमण होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
कनॉट प्लेस स्थित एनएचए कार्यालय में फिलहाल अन्य कर्मचारियों को क्वारंटीन नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को कार्यालय में सैनिटाइजेशन इत्यादि कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन