{"_id":"625708d41d41d41a0026f0e5","slug":"cousin-killed-child-for-rs-15-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों से रिस्ता खून: मौसेरे भाई ने खौफनाक साजिश को दिया अंजाम, खुलासा हुआ तो हैरान रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों से रिस्ता खून: मौसेरे भाई ने खौफनाक साजिश को दिया अंजाम, खुलासा हुआ तो हैरान रह गए लोग
Wed, 13 Apr 2022 11:01 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:01 PM IST
सार
नोएडा में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या का खुलासा हो गया है। फिरौती मांगने के लिए मौसी के लड़के ने दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से गर्दन काट कर हत्या की थी। आरोपियों ने 11 अप्रैल को बच्चे को किडनैप किया था।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वंदना एनक्लेव निवासी 10 वर्षीय हर्ष उर्फ कान्हा की 15 लाख रुपए की फिरौती मांगने के लिए मौसी के लड़के (17) ने दोस्तों राजकुमार और आकाश के साथ मिलकर चाकू से गर्दन काट कर हत्या कर दी। आरोपियों ने 11 अप्रैल को हर्ष को स्कूटी से किडनैप किया था। परिजनों की तरफ से खोड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
शक के आधार पर पुलिस ने मौसी के लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बुधवार शाम उसने हर्ष को नोएडा सेक्टर सेक्टर 54 के खरगोश पार्क में ले जाकर पहले उसके पेट में चाकू मारा और फिर गला रेत दिया। आरोपियों ने छात्र के शव को बोरे में भरकर पार्क में फेंक दिया। इसके बाद वह तीनों वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
खोड़ा पुलिस ने बुधवार को शक के आधार पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा का कहना है कि नोएडा पुलिस की मदद से शव बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से आला कत्ल बरामद करने के लिए पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन