{"_id":"5cb68e5fbdec22493442fbdf","slug":"cousin-brother-molest-sister-in-six-days-at-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाकर मौसेरे भाई ने 6 दिन तक किया दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बंधक बनाकर मौसेरे भाई ने 6 दिन तक किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
Wed, 17 Apr 2019 09:40 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 17 Apr 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला को बंधक बनाकर उसी के मौसेरे भाई ने छह दिन तक दुष्कर्म किया। सोमवार को महिला उसके चंगुल से किसी तरह छूटकर घर पहुंची तो मां को आपबीती बताई। पीड़िता ने कविनगर थाने में आरोपी मौसेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। दुष्कर्म पीड़िता दो बच्चों की मां है और पति से मनमुटाव के कारण अपनी मां के घर पर रह रही थी। पीड़िता के मुताबिक मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी मौसेरे भाई का उसके घर आना जाना था।
विज्ञापन
बीती 9 अप्रैल की शाम मौसेरा भाई उसके घर आया और उसकी मां व बहन से मारपीट करने लगा। वह बीच-बचाव करने लगी तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और जबरन अपने साथ ले गया। वह किसी अज्ञात स्थान पर ले गया और जूस में नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि मौसेरे भाई ने उसे छह दिनों तक उसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा और कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
वह उसे कमरे से निकलने नहीं देता था। सोमवार 15 अप्रैल को किसी तरह वह आरोपी को चकमा देकर छूट गई और अपने मायके पहुंचकर मां को पूरी घटना की जानकारी दी। उसके बाद पीड़िता ने मां के साथ कविनगर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
एसएचओ कविनगर राजकुमार शर्मा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उससे पूछताछ कर आरोपी की जानकारी जुटाई जा रही है।