फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cousin brother misdeed with sister many times

दरिंदगी: 17 साल की बहन से भाई ने कई बार किया दुष्कर्म, पहली बार होली पर खेला था घिनौना खेल, रुला देगी आपबीती

Wed, 15 Jun 2022 08:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 15 Jun 2022 08:29 PM IST
सार

दिल्ली में हैवान बने 45 साल के भाई ने नाबालिग बहन को हवस का शिकार बनाया है। आरोप है कि वह जब भी उसे घर में अकेला पाता था, दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। मामला न्यू अशोक नगर इलाके का है।

विज्ञापन
cousin brother misdeed with sister many times
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। 17 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ही ताऊ का बेटा डरा-धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता गर्भवती हुई तो घटना का पता चला। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी उम्र 45 साल बताई जा रही है। किसी को कुछ बताने पर वह पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने के अलावा उसके पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने की बात करता था। फिलहाल न्यू अशोक नगर थाना पुलिस किशोरी की काउंसलिंग करवा रही है। पुलिस उसके परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ न्यू अशोक नगर इलाके में रहती है। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। मकान की दूसरी मंजिल पर पीड़िता के ताऊ का 45 वर्षीय बेटा रहता है। आरोप है कि होली वाले दिन 18 मार्च को सभी रंग खेलने में व्यस्थ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पीड़िता को जबरन अपने कमरे पर ले गया। वहां उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर उसे मारने की बात की गई। पीड़िता ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। इस बीच 15 दिन बाद दोबारा किशोरी को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद तीसरी बार भी ऐसा ही किया गया।

विज्ञापन

किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो मां उसे डॉक्टर के पास ले गई। वहां पहुंचने पर उसके तीन माह की गर्भवती होने का पता चला। पूछने पर किशोरी ने सारी बात मां को बताई। फौरन माता-पिता थाने पहुंचे और शिकायत दी। पुलिस ने किशोरी का बयान लेकर मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed