फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   court says that sex with girl less than 16 years will deemed as rape even if it is with her consent

16 साल से कम होगी लड़की की आयु तो सहमति से शारीरिक संबंध भी माना जाएगा रेप

Wed, 14 Jun 2017 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Jun 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
court says that sex with girl less than 16 years will deemed as rape even if it is with her consent
सांकेत‌िक च‌ित्र

द‌िल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि लड़की की आयु 16 साल से कम है और उसने संबंध बनाने के लिए अपनी सहमति भी दी है तो ऐसी सहमति का कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन


कानून की दृष्टि में यह सहमति औचित्यहीन है। अदालत ने रेप के मामले में दोषी की अपील खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। रेप के मामले में दोषी विकास को निचली अदालत ने सात वर्ष कैद की सजा सुनाई थी, जिसे उसने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति एसपी गर्ग ने फैसले में कहा कि यह तय है कि दोनों एक दूसरे को जानते थे। घटना के वक्त लड़की छठी क्लास में पढ़ती थी और वह स्कूल जा रही थी। हालांकि वह स्कूल गई फिर घर गई लेकिन घटना के बारे में तीन दिन बाद बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मामले में सुनाया अदालत ने फैसला

court says that sex with girl less than 16 years will deemed as rape even if it is with her consent

अदालत ने कहा कि लड़की के बयान और गवाहों के बयान से साफ है कि दोनों में संबंध सहमति से बने थे। घटना के समय उसने कोई शोर नहीं मचाया। तीन दिन बाद घटना के बारे में बताया गया।

चिकित्सा जांच में भी जबरन संबंध का जिक्र नहीं है। अदालत ने कहा कि यह मामला अब उम्र पर निर्भर करता है। मौजूदा मामले में लड़की ने अपनी उम्र 14 साल बताई थी और वह 16 साल से कम है। जन्म प्रमाण पत्र से भी स्पष्ट है कि घटना के समय लड़की 14 साल की थी।

अदालत ने कहा ऐसे में विकास को रेप के मामले में दोषी माना जाएगा। अदालत ने फिलहाल उसे कुछ राहत प्रदान करते हुए सात वर्ष की सजा घटाकर पांच वर्ष कर दी।

लड़की का लिखा लेटर भी आरोपी के पास है

court says that sex with girl less than 16 years will deemed as rape even if it is with her consent

पुलिस के मुताबिक यह मामला विवेक विवार इलाके का है। लड़की ने घटना के बाद बयान दिया था कि वह स्कूल जा रही थी तभी आरोपी विकास ने उसके साथ रेप किया था।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने 3 जून 2011 को चार्जशीट दाखिल की और बाद में 15 अप्रैल 2013 को वह गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने अदालत में तर्क रखा कि उसका लड़की के साथ अफेयर था। उसे फंसाया गया है। उसके वकील ने दलील दी कि लड़की का लिखा लेटर भी आरोपी के पास है। दोनों में जान पहचान थी। दोनों एक दूसरे को जानते थे और लड़की की सहमति से संबंध बनाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed