{"_id":"5cacd640bdec2213e9292abb","slug":"court-orders-payment-of-salary-to-bjp-leader-subramanyam-swami","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के वेतन के भुगतान का दिया आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के वेतन के भुगतान का दिया आदेश
Tue, 09 Apr 2019 10:58 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी व आईआईटी दिल्ली के बीच करीब चार दशक से चल रहे वेतन विवाद में स्वामी के पक्ष में फैसला सुनाया है। अदालत ने आईआईटी दिल्ली को आदेश दिया है कि संस्थान स्वामी को 1969 से 1972 की अवधि में किए गए अध्यापन कार्य के वेतन का भुगतान करे। यह रकम करीब 40 लाख रुपये है।
विज्ञापन
साकेत जिला अदालत की अतिरिक्त जिला न्यायाधीश विनीता गोयल ने 8 फीसदी सालाना ब्याज के साथ यह रकम चुकाने का आदेश जारी किया है। भाजपा नेता स्वामी ने राजनीति में आने से पहले 1969 से 1972 तक तीन साल आईआईटी दिल्ली में अर्थशास्त्र पढ़ाया था।
विज्ञापन
हालांकि उन्हें संस्थान प्रशासन के साथ हुए विवाद के चलते उन्हें 1972 में बर्खास्त कर दिया गया था। अदालती फैसले के बाद उन्हें 1991 में बहाल किया गया था। पेश मामले में स्वामी का कहना था कि उन्हें राजनीति के चलते हटाया गया था।
विज्ञापन
इसलिए उन्हें उनके कार्य की बकाया राशि मिलनी चाहिए थी। स्वामी के वकील का तर्क था कि इस मामले में मानव संसाधन मंत्रालय ने भी दखल दिया था। केंद्रीय ने आईआईटी से कहा था कि वह इस विवाद का कोर्ट से बाहर निबटारा करने का प्रयास करे लेकिन संस्थान ने इससे इंकार कर दिया था।