{"_id":"5d39dc6d8ebc3e6ccb57ddce","slug":"court-order-to-case-against-ips-wife-for-cheating-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस की पत्नी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने का आदेश, दिल्ली के शोरूम से खरीदा था फर्नीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएस की पत्नी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने का आदेश, दिल्ली के शोरूम से खरीदा था फर्नीचर
Thu, 25 Jul 2019 10:14 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्धनगर जिला न्यायालय ने एक आईपीएस की पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करने का आदेश दिया है। आरोप है कि अफसर की पत्नी ने दिल्ली स्थित शोरूम से 22 लाख का फर्नीचर खरीदा था।
इनमें से बकाया 14 लाख रुपये का सवा साल बाद भी भुगतान नहीं किया गया। दिल्ली स्थित शोरूम के मालिक हेमंत बिष्ट ने कोर्ट में 156-3 के तहत लगाई गई अर्जी में कहा कि उनके शोरूम पर फरवरी 2018 में एक महिला फर्नीचर खरीदने आईं थीं।
उन्होंने लगभग 22 लाख रुपये का फर्नीचर खरीदा था। आठ लाख का भुगतान दो चेक के माध्यम से कर दिया गया। जबकि बकाया 14 लाख की रकम नहीं दी गई।
आरोप है कि जब शोरूम संचालक ने बकाया मांगा तो महिला ने जेल भिजवाने की धमकी दी और कहा कि उनके पति यूपी कैडर के आईपीएस हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने आईपीएस को भी इस मामले में फोन किया था, लेकिन न तो संतोषजनक जवाब मिला और न ही उनके रुपये मिले।
विज्ञापन
महिला नोएडा सेक्टर 52 में अपने परिवार के साथ रहती हैं। इसी आधार पर पीड़ित ने गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने सुनवाई कर नोएडा सेक्टर 24 कोतवाली पुलिस को केस दर्ज कर जांच के आदेश दिया है।