फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   court marriage girl Video viral on social media in firozpur jhirka of haryana

मैं आकिल से प्यार करती हूं, उसे मुझसे कोई जुदा नहीं कर सकता...

Wed, 21 Aug 2019 09:04 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 21 Aug 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
court marriage girl Video viral on social media in firozpur jhirka of haryana
युवती का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम युवक से कोर्ट मैरिज करने वाली युवती को ढूंढ़कर परिजनों के सुपुर्द करने के लिए शहर में दो दिन से बवाल मच रहा है, लेकिन सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युवती ने प्रदर्शन करने वालों को फटकार लगाई और कहा कि उसने मर्जी से शादी की है। 
विज्ञापन


वीडियो में कह रही है ‘मैं आकिल से प्यार करती हूं और उसे मुझसे कोई जुदा नहीं कर सकता’। हालांकि पुलिस ने अभी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है।

फिरोजपुर झिरका निवासी युवती ने 17 अगस्त को आकिल से कोर्ट मैरिज की है। वीडियो में वह आपबीती कह रही है। वायरल वीडियो के अनुसार युवती ने कहा कि वह आकिल खान से पिछले पांच साल से प्यार करती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी से कोच ने की अश्लीलता, कहा- साथ रेस्टोरेंट चलो, पैसे भी दूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने ही फोन कर आकिल को बुलाया था और उस पर कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाया। पंजाब एंव हरियाणा हाईकोर्ट में मैरिज करने के लिए 14 अगस्त को उसी ने आवेदन किया था। युवती ने कहा कि अदालत में पहुंचे परिजनों से मिलने के लिए जज ने समय दिया था। 

उस दौरान परिजनों ने उसे धमकाया और जान से मारने की धमकी तक दी, लेकिन वह आकिल से शादी कर खुश है और उसी के साथ जिंदगी गुजारना चहाती है। उसने कहा मैं बालिग हूं और कोर्ट मैरिज करने के कानून ने हमें पूरा अधिकार दिया है। 

आकिल ने कितनी शादी की हुई हैं और वह किस जाति से संबंध रखता है इसका उस पर कोई फर्क नहीं पड़ता। जो लोग धरना प्रदर्शन कर उसे वापस लाने की मांग कर रहे हैं। वह दिल्ली आएं और मीडिया के सामने बात करें। 

मुझे वापस ले जाना है तो मुझसे ही बात करें ना की आकिल के परिजनों को परेशान किया जाए। अगर आकिल या उसके परिजनों को कुछ हो गया तो वह कानूनी कार्रवाई करेगी। उसने यहां तक कहा कि आकिल के लिए वह जाने दे भी सकती है और उसको किसी ने कुछ कहा तो उसकी जान भी ले सकती है।
 

40 लाख रुपये ले जाने के आरोप निराधार

युवती ने कहा कि उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह 40 लाख रुपये लेकर गई है। ये निराधार है। आरोप लगाने वाले मेरा और मेरे परिजनों के अकांउट को चैक करें। सब पता चल जाएगा। 

असल लड़ाई इस बात की है कि उसने मुस्लिम लड़के से शादी क्यों की है। यह मेरी मर्जी है मैं किससे शादी करूं या किससे ना करूं। इसमें दखल देने वाले कौन होते हैं। मुझे कोई भगाकर नहीं ले गया बल्कि मैंने ही कोर्ट मैरिज करने के लिए आकिल पर दवाब डाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed