फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Court grants bail to man accused of assaulting Kanhaiya Kumar

Delhi : कन्हैया कुमार पर हमला करने के आरोपी को मिली जमानत, स्याही भी फेंकी गई थी कांग्रेस प्रत्याशी पर

Wed, 22 May 2024 01:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 May 2024 01:43 AM IST
सार

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ बदसलूकी करने और उन पर स्याही फेंकने वाले को अदालत ने जमानत दे दी है।

विज्ञापन
Court grants bail to man accused of assaulting Kanhaiya Kumar
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ बदसलूकी करने और उन पर स्याही फेंकने वाले को अदालत ने जमानत दे दी है। घटना पिछले शुक्रवार की है जब कुमार न्यू उस्मानपुर इलाके में एक चुनावी कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रहे थे। 

विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार न्यू उस्मानपुर के 4 पुश्ता पर स्वामी सत्यनारायण भवन में आप कार्यालय में बैठक कर रहे थे। 
विज्ञापन


आप पार्षद छाया शर्मा बैठक की मेजबानी कर रही थीं। बैठक के बाद जब छाया शर्मा कन्हैया कुमार को विदा करने नीचे आईं तो कुछ लोग आए और कन्हैया कुमार को माला पहना दी। माला पहनाने के बाद कुछ लोगों ने उन पर स्याही फेंकी और उन पर हमला करने की कोशिश की। जब छाया शर्मा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन्होंने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें धमकाया। डीसीपी उत्तर पूर्वी ने बताया कि छाया शर्मा की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी उत्तर पूर्वी जॉय तिर्की ने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने के आरोप में अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया था। 17 मई को कन्हैया आप कार्यालय में एक बैठक में थे। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed