फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Couple robs youth on bus after accusing him of molestation

Delhi NCR News: दंपती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर बस में युवक को लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
-अलीपुर इलाके की घटना, वारदात को अंजाम देकर भाग रही महिला आरोपी को यात्रियों ने दबोचा
विज्ञापन

-पति को गश्त कर रहे पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल और चाकू बरामद, गिरफ्तार बदमाश पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में बृहस्पतिवार को एक दंपती ने एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर चाकू की नोक पर लूटपाट की। इससे पहले की वह वारदात को अंजाम देकर भाग पाते यात्रियों ने महिला को पकड़ लिया, जबकि सूचना मिलने के बाद गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने भाग रहे आरोपी को भी दबोच लिया। आरोपी दंपती के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल, पर्स, जिसमें दस्तावेज और 44 सौ रुपये और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है।

बाहरी उत्तरी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पटेल नीरव कुमार ने बताया कि स्वरूप नगर निवासी रवि कुमार बृहस्पतिवार को बस से खेड़ा खुर्द स्थित द मान स्कूल जा रहे थे। सुबह करीब 11.50 बजे बस ओम धर्म कांटा के पास पहुंची। इसी दौरान बस में सवार एक महिला ने रवि पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इसी समय उसके पति ने चाकू दिखाकर रवि को धमकाया और उनसे कीमती सामान देने के लिए कहा। डर की वजह से पीड़ित ने अपना मोबाइल फोन, अपना वॉलेट दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article