{"_id":"688622f8ed15ae5fa8060ade","slug":"couple-committed-suicide-by-hanging-themselves-from-a-fan-in-karol-bagh-delhi-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटके पति-पत्नी: आर्थिक तंगी के चलते पति-पत्नी ने दी जान, बंगाल के रहने वाले थे देबू और मल्लिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटके पति-पत्नी: आर्थिक तंगी के चलते पति-पत्नी ने दी जान, बंगाल के रहने वाले थे देबू और मल्लिका
Sun, 27 Jul 2025 06:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 27 Jul 2025 06:30 PM IST
सार
दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक दंपती ने पंखे से फांसी कर आत्महत्या कर ली। दोनों मूल रूप से बंगाल के रहने वाले थे। आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी के चलते दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के करोल बाग इलाके में रविवार को एक दंपती ने पंखे से फांसी कर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान देबू भौमिक (36) और उनकी पत्नी मल्लिका भौमिक (32) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बंगाल के काशीनाथपुर, ब्लॉक दासपुर, जिला पश्चिम मेदिनीपुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी के चलते दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला लिया है। पुलिस ने दोनों के शवों को आरएमएल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन