फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Counting forms reached 99.66% of voters in Delhi; digitization stands at only 21%.

Delhi NCR News: दिल्ली में 99.66% मतदाताओं तक पहुंचे गणना फॉर्म, डिजिटाइजेशन सिर्फ 21%

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
-99.66 फीसदी मतदाताओं तक पहुंचे गणना फॉर्म
विज्ञापन

-अब तक सिर्फ 21.01 फीसदी ही हुए डिजिटाइज

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत दिल्ली में मतदाता गणना फॉर्म वितरित करने का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन अब सबसे बड़ी चुनौती इन फॉर्मों की डिजिटल एंट्री बन गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की शुक्रवार रात आठ बजे तक की स्थिति रिपोर्ट के अनुसार राजधानी के 99.66 फीसदी मतदाताओं तक गणना फॉर्म पहुंच चुके हैं, जबकि अब तक केवल 21.01 फीसदी फॉर्म ही डिजिटाइज किए जा सके हैं।


दिल्ली में कुल 1,45,10,298 मतदाता हैं। इनमें से 1,44,60,313 मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, जबकि डिजिटल प्रणाली में केवल 30,49,330 फॉर्म दर्ज हुए हैं। यानी करीब 1.14 करोड़ फॉर्म की डेटा एंट्री अभी बाकी है। ऐसे में अब चुनावी मशीनरी का पूरा जोर वितरण से अधिक डिजिटाइजेशन की गति बढ़ाने पर रहेगा। आंकड़ों के अनुसार ओल्ड दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट और साउथ जिले 100 फीसदी फॉर्म वितरण का लक्ष्य हासिल कर चुके हैं। अधिकांश अन्य जिले भी 99 फीसदी से अधिक वितरण तक पहुंच गए हैं। हालांकि डिजिटाइजेशन की रफ्तार जिलों के बीच काफी अलग-अलग है। आउटर नॉर्थ जिला 36.88 फीसदी के साथ सबसे आगे है, जबकि साउथ वेस्ट में 30.26 फीसदी फॉर्म डिजिटाइज हुए हैं। दूसरी ओर साउथ ईस्ट (13.03 फीसदी), ओल्ड दिल्ली (13.56 फीसदी) और ईस्ट (13.81 फीसदी) सबसे पीछे हैं। इस तरह एसआईआर अभियान में फॉर्म वितरण का चरण लगभग पूरा होने के बाद अब पूरी चुनौती बड़ी संख्या में प्राप्त फॉर्मों को समय पर डिजिटल प्रणाली में दर्ज करने की है, ताकि पुनरीक्षण की अगली प्रक्रिया बिना देरी के आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed