फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corrupt officers of delhi will be retired forcefully

दिल्ली के भ्रष्ट अधिकारी किए जाएंगे जबरन सेवानिवृत्त, मंत्रियों को सूची बनाने के निर्देश

Mon, 08 Jul 2019 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Jul 2019 04:46 AM IST
विज्ञापन
corrupt officers of delhi will be retired forcefully
kejriwal and baijal

भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कसने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बार फिर तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने कैबिनेट मंत्रियों को सभी विभागों के ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है, ताकि उन्हें जबरन सेवानिवृत्त किया जा सके। 

विज्ञापन


इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के उपराज्यपाल से मिलकर चर्चा की। इससे पूर्व केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ भी इस मुद्दे पर विस्तार से विचार किया था। 
विज्ञापन


इन अधिकारियों को सेंट्रल सिविल सर्विसेस (पेंशन) रूल्स, 1972 के फंडामेंटल रूल 56 (जे) के तहत केंद्र सरकार की तर्ज पर जबरन सेवानिवृत्त किया जाएगा।

केजरीवाल ने वर्ष 2013-14 में 49 दिन की सरकार के दौरान भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का आदेश दिया था। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली सरकार के पास अब एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जैसी एजेंसियां नहीं हैं, इसलिए वह भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों को केवल उपराज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत कर सकती है। ऐसे मामलों में खुद कार्रवाई नहीं कर सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का मानना है कि भ्रष्ट अधिकारी लोगों के लिए बनाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं को बर्बाद करते हैं और जनता के हक के पैसों से अपना घर भरते हैं। 

पिछले साढ़े चार वर्ष के दौरान दिल्ली सरकार के संज्ञान में ऐसे कई अधिकारी आए हैं, जिन्होंने लोक कल्याणकारी नीतियों का विरोध किया। सरकार के सूत्रों का कहना है कि कई ऐसे अधिकारी जानकारी में हैं, जिन्होंने कल्याणकारी नीतियों को लागू करने से बेवजह इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed