फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus Update Health experts said herd immunity effective on new variants dont panic be careful

Coronavirus: हर्ड इम्युनिटी नए वेरिएंट पर प्रभावी, न घबराएं रखें सावधानी, विशेषज्ञ ने बताई मामले घटने की तारीख

Tue, 27 Dec 2022 01:10 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Dec 2022 01:10 AM IST
सार

दिल्ली एम्स के वरिष्ठ महामारी विशेषज्ञ डॉ. संजय राय ने कहा कि तीसरी लहर से कोरोना का वेरिएंट ओमीक्रॉन लगातार रूप बदल रहा है, लेकिन भारत में इसका प्रभावी रूप देखने को नहीं मिला। देश में अधिकतर लोग कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Update Health experts said herd immunity effective on new variants dont panic be careful
कोरोना जांच - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना महामारी के दौरान लोगों में विकसित हर्ड इम्युनिटी नए वेरिएंट पर प्रभावी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का दावा है कि कोरोना के नए वेरिएंट का असर ज्यादा प्रभावी नहीं होगा। करीब पांच दिन पहले देश में मिले ओमीक्रोन के वेरिएंट BF.7 के मरीजों में गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिले हैं। दिल्ली-एनसीआर में 100 फीसदी लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। बड़ी संख्या में लोग एहतियाती डोज भी लगा चुके हैं। कोविन एप के अनुसार, दिल्ली में अब तक 3.73 करोड़ डोज लग चुकी है।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली एम्स के वरिष्ठ महामारी विशेषज्ञ डॉ. संजय राय ने कहा कि तीसरी लहर से कोरोना का वेरिएंट ओमीक्रॉन लगातार रूप बदल रहा है, लेकिन भारत में इसका प्रभावी रूप देखने को नहीं मिला। देश में अधिकतर लोग कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं, जिससे उनमें हर्ड इम्युनिटी बन चुकी है, जो नए वेरिएंट से लड़ने में प्रभावी है। हालांकि कोरोना के सभी वेरिएंट की निगरानी करना महत्वपूर्ण है। वर्तमान परिदृश्य में वायरस के कारण हमें किसी गंभीर समस्या का सामना करने की आशंका नहीं दिखती।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 जनवरी के बाद तेजी से घटने लगेंगे मामले
जीटीबी अस्पताल के निदेशक डॉ. सुभाष गिरी ने कहा कि हर्ड इम्युनिटी और वैक्सीनेशन के कारण लोगों की प्रतिरोधक क्षमता प्रभावी है। अस्पताल में कोरोना के लक्षण के साथ बड़ी संख्या में मौसमी बीमारी के मरीज पहुंच रहे हैं। उनकी कोरोना जांच भी की जा रही है, लेकिन जांच में बहुत कम संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं। हम उम्मीद कर सकते हैं कि 15 जनवरी तक यह मामले तेजी से घटने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन

टीकाकरण पर एक नजर दिल्ली-एनसीआर में हुए

दिल्ली
पहली डोज  1,82,91,276
दूसरी डोज 1,57,08,590
एहतियात डोज 33,63,942

गुरुग्राम
पहली डोज 27,57,763
दूसरी डोज 24,72,501
एहतियात डोज 4,90,520

फरीदाबाद 
पहली डोज 21,74,795
दूसरी डोज 18,20,837
एहतियात डोज 1,90,087

गौतमबुद्ध नगर
पहली डोज 23,36,719
दूसरी डोज 18,76,273
एहतियात डोज 4,08,586

गाजियाबाद 
पहली डोज 34,38,544
दूसरी डोज 33,98,386
एहतियात डोज 8,15,225

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed