फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus: symtoms found in 5 in Manesar, admitted

कोरोना वायरस का तीसरा केस आया सामने, मानेसर में पांच को हुआ बुखार

Tue, 04 Feb 2020 11:43 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 04 Feb 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: symtoms found in 5 in Manesar, admitted
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

चीन की मुसीबत बने कोरोना वायरस का भारत में तीसरा केस सामने आया है। सोमवार को केरल निवासी एक मरीज की रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए मरीज का उपचार आइसोलेशन में जारी रहने और हालत स्थिर होने की जानकारी दी। वहीं गुरुग्राम के नजदीक मानेसर में चीन से आए लोगों के लिए बने अस्पताल में पांच की तबियत बिगड़ने से आनन फानन में उन्हें दिल्ली कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


इनमें से एक की रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है जबकि चार मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है। इन सभी सैंपल की जांच दिल्ली एम्स में चल रही है। इनके अलावा नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में भर्ती 13 में से आठ मरीजों की रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पांच मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव है, उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


उधर मानेसर के ही अस्पताल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। चीन से वापस लौटे लोगों का ये वीडियो है जिसमें वे हरियाणवी गाने पर नाच रहे हैं। चीन से अब तक दो बार में 645 लोगों को वापस लाया जा चुका है। इन्हें दिल्ली के छावला और मानेसर में रखा गया है जहां आईटीबीपी और भारतीय सेना ने केंद्र बनाए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना वायरस के लक्षण सामने आने में करीब दो सप्ताह का वक्त लग सकता है। ऐसे में इन्हें करीब 14 दिनों तक यहां रखा जा सकता है। सुबह-शाम इनके स्वास्थ्य पर डॉक्टर निगरानी रखे हुए हैं। कोरोना वायरस के फैलने की आशंका के मद्देनजर चीन से लोगों को लाने वाली टीम भी निगरानी में हैं। एयर इंडिया के अधिकारियों के अलावा क्रू मेंबर को भी निगरानी में रखा है। सात दिन तक इन्हें कैंप में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ ने हालात का लिया जायजा

प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने सोमवार को तमाम अधिकारियों संग बैठक कर वर्तमान हालात का जायजा लिया। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार पीके सिन्हा, कैबिनेट सचिव, सीडीएस जनरल बिपिन रावत मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर नई दिल्ली स्थित निर्माण भवन में मंत्रियों की एक उच्च स्तरीय बैठक भी हुई जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन सहित कई मंत्री मौजूद थे।

आंकड़ों पर एक नजर

. 645 लोगों को चीन से दो बार में भारत लाए। 
. 593 विमानों के 72353 यात्रियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। 
. 21 एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। 
. 338 सैंपल में से तीन पॉजीटिव पाए गए हैं। 
. 12 राज्यों की प्रयोगशालाओं में सैंपल की जांच हो रही है। 
. चीन के लिए ई वीजा को अस्थायी तौर पर रोका गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed