तब्लीगी जमात के विदेशी क्वारंटीनों से साकेत के निवासी परेशान, लिखी जिलाधिकारी को चिट्ठी
- साकेत बस्ती के बीच बने स्कूल को बनाया क्वारंटीन स्थल, अधिकतर विदेशी
- स्कूल की बाऊंड्री आदि पर चढ़कर कर रहे हैं अभद्रता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ट अधिवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि सरकार ने निजामुद्दीन की इमारत से निकाले गए लोगों को साकेत के बीचोंबीच स्थित सरकारी स्कूल में आइसोलेट किया गया है। ये सभी क्वारंटीन किए गए लोग लगातार स्कूल की बाऊंड्री आदि पर चढ़कर अभद्रता कर रहे हैं।
इनके थूकने, खांसने और छींकने से आसपास की कालोनी के सभी लोग मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। अशोक सिंह का कहना है कि अमेरिका में कोरोना का वायरस हवा में काफी दूर तक व्यक्ति तक को प्रभावित कर रहा है।
इस तरह की सूचनाएं भी साकेत के लोगों को परेशान कर रही हैं। दिल्ली पुलिस की एक यूनिट स्कूल के पास पहरा दे रही है। बताते हैं दिल्ली पुलिस के जवान भी परेशान हैं।
रेजीडेट वेलफेयर एसोसियेशन ने की है शिकायत
साकेत रेजीडेंट वेलफेयर एसोसियेशन के अध्यक्ष रामपाल वर्मा, सचिव आरपी गोयल समेत अन्य ने जिलाधिकारी साकेत से तब्लीगी जमात के लोगों को हटाने का अनुरोध किया है। अशोक सिंह बताते हैं कि जिलाधिकारी से मिलकर वेलफेयर एसोसियेशन ने तबलीगियों को आवासीय बस्ती से कहीं और ले जाकर क्वारंटीन करने की मांग की है।