Coronavirus in Delhi Live: 224 नए मामले आए सामने, कुल 6542 संक्रमित, अबतक 68 की मौत
दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के तीसरे चरण का आज छठा दिन है। हालांकि अब भी दिल्ली में पॉजिटिव केसों की संख्या कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को कुल 338 नए मामले सामने आए हैं। इस चरण में केंद्र के निर्देशानुसार राज्यों ने कुछ रियायतें दी हैं। इनमें शराब की दुकानों को खोलने की भी रियायत शामिल है और जब से ये दुकानें खुलनी शुरू हुई हैं, तब से ही रोजाना दुकान खुलने से पहले ही इनके बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं। यहां पढ़ें दिनभर का अपडेट....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनडीएमसी कर्मियों ने दिए 1.5 करोड़
कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने पीएम केयर फंड में डेढ़ करोड़ रुपये का चेक दिया। यह राशि एनडीएमसी के 15 हजार कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से स्वेच्छा से एकत्र की गई थी। एनडीएमसी के चेयरमैन धर्मेंद्र ने गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी को 1,50,22,251 रुपये का चेक दिया। इस दौरान गृह मंत्रालय के अपर सचिव गोविंद मोहन व एनडीएमसी के सचिव अमित सिंगला आदि मौजूद थे।
उत्तरी निगम विद्यालय का शिक्षक कोरोना संक्रमित
उत्तरी नगर निगम के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित निगम विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक कोरोना संक्रमित मिला है। उसके संपर्क में रहे 6 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। हालांकि, किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं दिखे हैं। शिक्षक की ड्यूटी खाना बांटने के लिए लगी हुई थी। वह 28 अप्रैल को स्कूल आया था, इसके बाद 2 मई को उसमें कोरोना के लक्षण दिखे। आरएमएल अस्पताल में कोरोना टेस्ट किया गया। 8 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
निगम के 73 कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
नगर निगम के 73 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिसके बाद निगम ने राहत की सांस ली है। हालांकि, अभी तक निगम के कुल 16 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इन सभी को जल्द ही ड्यूटी पर बुलाया जाएगा। इसके साथ ही अब कर्मचारियों का क्वारंटीन पीरियड भी खत्म हो गया है।
तबलीगी जमात के लोगों की आवाजाही के लिए सरकार ने जारी किया आदेश
Government of Delhi issues orders to all Deputy Commissioners, Govt of Delhi on the release and inter-state movement of stranded persons related to Tablighi Jamaat from Delhi.#COVID19 pic.twitter.com/O0GEh3nsqz
— ANI (@ANI) May 9, 2020
दिल्ली सरकार ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को राजधानी में फंसे तबलीगी जमात के लोगों की अंतर राज्य आवाजाही के लिए आदेश जारी किया है।
सीआरपीएफ के 62 और जवान कोरोना संक्रमित
Today, 62 new COVID-19 positive cases have been reported in CRPF. Total COVID-19 cases are now 234 out of which 231 are active cases: CRPF pic.twitter.com/O071bhFbom
— ANI (@ANI) May 9, 2020
अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी कि दिल्ली में सीआरपीएफ के 62 नए मामले सामने आए हैं। अब सीआरपीएप में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 234 हो गई है।
कुल संक्रमितों की संख्या 6542 हुई, अब तक 68 की मौत
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि कल दोपहर 4 बजे से रात 12 बजे तक 224 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6542 हो गई है। इसमें से 2020 लोग ठीक हो गए हैं औक 68 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी में अभी 4454 एक्टिव केस हैं।
नाबालिक को ई-सिगरेट बेचने पर एक महिला गिरफ्तार
डीसीपी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली विजयंता आर्या ने जानकारी की पुलिस ने मुखर्जी नगर इलाके में नाबालिक को ई-सिगरेट बेचने के लिए एक महिला को गिरफतार किया है। महिला को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
ढाका से दिल्ली आए 129 भारतीय दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुए
129 Indians who returned to Delhi from Dhaka, Bangladesh today on an Air India flight under the #VandeBharatMission, leave from the Delhi airport. #COVID19Lockdown pic.twitter.com/F8SI5dY1Yd
— ANI (@ANI) May 9, 2020
129 भारतीय जो आज एयर इंडिया के विमान द्वारा वंदे भारत मिशन के तहत ढाका से दिल्ली आए थे, वे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुए।
आईटीबीपी के 6 और जवान कोरोना संक्रमित
पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के छह जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अबतक आईटीबीपी के 100 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, ये सभी मामले दिल्ली में सामने आए हैं।
दिल्ली में तीन नए कोविड अस्पताल घोषित
दिल्ली सरकार ने आइसोलेशन बेड कम पड़ने के चलते तीन अस्पतालों को कोविड-19 अस्पताल घोषित किया है। सरकार ने शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल, रोहिणी सेक्टर-19 के सरोज मेडिकल इंस्टीट्यूट और द्वारका के खुशी अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल बना दिया है। यह फैसला आइसोलेशन बेड कम पड़ने के चलते लिया गया है।
हाईकोर्ट ने अंडर ट्रायल कैदियों की अंतरिम जमानत 45 दिन आगे बढ़ाई
दिल्ली हाईकोर्ट ने कोरोना वायरस के मद्देनजर 2177 अंडर ट्रायल कैदियों की अंतरिम जमानत 45 दिनों के लिए बढ़ा दिया है।
24 घंटे में 10 और सीआईएसएफ जवान संक्रमित
पिछले 24 घंटे में दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के दस और जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दिल्ली मेट्रो में संक्रमित जवानों की संख्या अब 21 हो गई है। जबकि दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात तीन जवान पहले से संक्रमित हैं।
मुजफ्फरपुर भेजी गई ट्रेन के किराए पर मचे घमासान पर बोले- गोपाल राय
मुजफ्फरपुर भेजी गई ट्रेन के किराए के भुगतान पर मचे सियासी घमासान के बीच दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने स्पष्टीकरण दिया है कि, यह सच है कि दिल्ली सरकार ने बिहार सरकार को चिट्ठी लिखी थी। यह भी सच है कि कल दिल्ली सरकार ने 1,200 श्रमिकों का किराया रेलवे को देकर उन्हें मुजफ्फरपुर के लिए रवाना कर दिया। लेकिन यह भी सच है कि बिहार सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
प्राइवेट लैब की रिपोर्ट में गड़बड़ी पर बोले सत्येंद्र जैन
दिल्ली में एक प्राइवेट लैब की रिपोर्ट में गड़बड़ी को लेकर बनाई गई जांच कमेटी के बारे में सवाल पूछे जाने पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि डाटा के अंदर दो-तीन रिपोर्ट में कुछ गड़बड़ी थी। हम जांच करवा रहे हैं। सरकार ने तीन दिन पहले आदेश दे दिया है कि जो भी कोरोना टेस्ट होगा उसकी रिपोर्ट हर हाल में 48 घंटे के अंदर आनी चाहिए।
दिल्ली-यूपी सीमा पर हो रही कड़ाई चेकिंग
दिल्ली यूपी सीमा पर आज भी कड़ाई से चेकिंग हो रही है। लोगों पहचान पत्र और पास आदि देखकर ही उन्हें दिल्ली से यूपी और यूपी से दिल्ली जाने-आने दिया जा रहा है।
Delhi: Police personnel check IDs and passes of people as they commute through Delhi-Ghazipur border, amid #CoronavirusLockdown. pic.twitter.com/lWL85t12al
— ANI (@ANI) May 9, 2020
सुबह से ही लगीं लंबी कतारें
दिल्ली में आज भी शराब की दुकानों के खुलने से पहले ही इनके बाहर लंबी लाइनेें लग गईं। कोई सामाजिक दूरी के लिए बने गोलों में अपने हेलमेट रख रहा है तो कोई बोतल तो कोई पत्थर। इस दौरान जिसे जो मिल रहा है वह उसी को गोलों में रखकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहा है।
Delhi: People keep helmets, water bottles, bags and their other belongings to mark their positions in queues outside liquor shops in Gole Market. #CoronavirusLockdown pic.twitter.com/8V9jZIW5Gr
— ANI (@ANI) May 9, 2020