फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus lockdown three 11 may live updates of delhi ncr new cases deaths delhi govrernment noida greater noida ghaziabad gurugram faridabad bulandshahr

दिल्ली Live: सरकार इस महीने भी निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को देगी 5000 रुपयेः केजरीवाल

Mon, 11 May 2020 08:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 11 May 2020 08:45 PM IST
सार

लॉकडाउन की तमाम सख्ती के बीच भी दिल्ली-एनसीआर में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन अपनी तरफ से तमाम नए नियम बना रहा है। सोमवार को गाजियाबाद के खोड़ा को प्रशासन ने दो जोन और पांच सेक्टरों में बांट दिया है। दरअसल यहां कोरोना के केस बढ़ने के चलते इसे संवेदशनशील इलाका घोषित कर दिया है, जिसके तहत यह कदम उठाया गया है। वहीं गाजीपुर मंडी में आज फिर लोगों की भारी भीड़ जमा रही और लोगों ने नियमों की धज्जियां उड़ाईं। यहां पढ़ें दिनभर का अपडेट....

विज्ञापन
Coronavirus lockdown three 11 may live updates of delhi ncr new cases deaths delhi govrernment noida greater noida ghaziabad gurugram faridabad bulandshahr
दिल्ली से पैदल बिहार जाते मजदूर - फोटो : एएनआई

विस्तार

कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 81 हुई 

विज्ञापन

दिल्ली में एक और इलाका मकान नंबर ए-30 मानसरोवर गार्डन को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया गया है। अब कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 81 हो गई है। 

गुरुग्राम में तीन नए संक्रमित पाए गए
गुरुग्राम में सोमवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ अब अस्पतालों में 78 कोरोना मरीज भर्ती हो गए हैं। जबकि अबतक 67 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 145 हो गए हैं।

केजरीवाल ने की आर्थिक गतिविधियां शुरू करने की मांग 
 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक में कहा कि राजधानी में कंटेनमेंट जोन छोड़कर सभी हिस्सों में आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ के छह जवान कोरोना संक्रमित 
पिछले 24 घंटों में बीएसएफ के 6 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें दिल्ली और त्रिपुरा से एक-एक और कोलकाता से चार जवान शामिल हैं। सभी का इलाज संबंधित कोरोना अस्पतालों में किया जा रहा है। 

दिल्ली सरकार निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को इस महीने भी देगी 5 हजार रुपये
दिल्ली में निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को इस महीने एक बार फिर दिल्ली सरकार 5000 रुपये की सहायता राशि देगी।

दिल्ली से पैदल बिहार अपने घर जा रहे मजदूर
दिल्ली से पैदल ही पूर्णिया बिहार जा रहे वहां के एक प्रवासी मजदूर ने बताया, मैं यहां वेल्डिंग का काम करता था। यहां खाने-पीने, नहाने-धोने सब चीजों की दिक्कत हो रही थी जिसकी वजह से हम लोग पैदल गांव जा रहे हैं। हमें सरकार द्वारा चलाई जा रही ट्रेनों के बारे में कोई सूचना नहीं है। एक और मजदूर ने कहा ,सारी मजदूरी घर भेज दी थी। हम दो दिन से भूखे हैं। कोई रोजगार नहीं है, पैदल घर जा रहे हैं। सोचा जब यहां भी मरना है भूखे प्यासे, तो रस्ते में मर जाएंगे भूखे प्यासे। हमारे पास न मोबाइल है न पैसे हैं,कुछ नहीं है। किसी ट्रेन के बारे में कोई जानकारी भी नहीं है।

दिल्ली में एक दिन में सामने आए 310 नए संक्रमित
दिल्ली में 9 मई रात 12 बजे से 10 रात बजे तक कुल 310 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह अब राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7233 हो गई है। यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ये भी बताया कि सभी अस्पतालों को प्रतिदिन मृतकों की रिपोर्ट के साथ संख्या बताने के लिए कहा गया है।

दिल्लीः शक्ति भवन सील, ऊर्जा मंत्रालय का एक कर्मी संक्रमित
ऊर्जा मंत्रालय के एक कर्मचारी में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन को प्रोटोकॉल के तहत सील कर दिया गया है। सभी कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी गई है। 

गाजियाबादः 2 जोन और 5 सेक्टर में बंटा खोड़ा क्षेत्र, पुलिस तैनात
लगातार बढ़ रहे करोना पॉजिटिव केसों के चलते गाजियाबाद के खोड़ा को संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया है। पुलिस ने खोड़ा को दो जोन और 5 सेक्टर में बांट दिया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि प्रत्येक जोन में इंस्पेक्टर व सेक्टर में दरोगा की ड्यूटी लगेगी। अन्य सेवाओं हेतु संबंधित विभागों से भी प्लान बनाने का आग्रह किया गया है।

गाजीपुर सब्जी मंडी में फिर लगी भीड़
दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बीच लोग खरीदारी करने के लिए गाजीपुर सब्जी मंडी में पहुंचे। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed