फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   India Lockdown Extension News in Hindi: Delhi CM Arvind Kejriwal Tweet PM Modi says to extend it

Lockdown India: देश में लॉकडाउन बढ़ना तय, दिल्ली के सीएम का ट्वीट कर रहा इशारा

Sat, 11 Apr 2020 04:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 11 Apr 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
India Lockdown Extension News in Hindi: Delhi CM Arvind Kejriwal Tweet PM Modi says to extend it
पीएम मोदी और सीएम केजरीवाल - फोटो : एएनआई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट से इशारा किया है कि देश में लॉकडाउन और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला बिल्कुल सही लिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला सही लिया है। आज दुनिया के कई विकसित देशों से भारत की स्थिति बेहतर है क्योंकि हमने जल्दी लॉकडाउन किया। अगर ये अभी रोक दिया जाता है तो सभी फायदे खत्म हो जाएंगे। हमें जो फायदे हुए हैं उन्हें बरकरार रखने के लिए इसे बढ़ाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना मामलों के बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। इसमें उन्होंने सभी से लॉकडाउन को बढ़ाने समेत इस संक्रमण के निवारण के उपायों और आवश्यक कदमों पर सुझाव भी मांगा। इस दौरान सभी राज्यों ने लॉकडाउन दो हफ्ते बढ़ाने की मांग की। इस दौरान सभी मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने के लिए सिफारिश की। सबका मानना है कि लॉकडाउन बढ़ाना देशहित में है।





दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान भी लॉकडाउन बढ़ाने को कहा था ताकि कोरोना को जड़ से खत्म किया जा सके। अब जब बैठक खत्म होने के बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री का फैसला सही है तो इससे यह पूरा भरोसा हो गया है कि 21 दिन की अवधि के बाद लॉकडाउन और बढ़ाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed