Coronavirus in Delhi : 384 नए मामले आए सामने, चार की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 4122 हुई
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण 3 मई को खत्म हो जाएगा और 4 मई से इसका तीसरा चरण शुरू हो जाएगा। लेकिन लॉकडाउन के लंबे दौर के बाद भी कोरोना संक्रमितों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैंं। वहीं नोएडा में शुक्रवार को 12 नए केस सामने आए और फरीदाबाद में अचानक से 8 नए केस आए। वहीं तमाम सख्ती के बाद भी आज सुबह(2 मई) गाजीपुर सब्जी मंडी में लोगों का हुजूम देखा और साामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ गईं। वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा और यूपी के बॉर्डर सील हैं, जिसके चलते दिल्ली से आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच चल रही है। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना के 384 नए मामले
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 384 नए मामले सामने आए हैं। चार लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में अभी कोरोना वायरस के 2802 एक्टिव मामले हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अबतक 64 लोगों की मौत हो गई है। मरीजों की संख्या 4122 तक जा पहुंची है।
दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 96 हुई
दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संखया अब 96 हो गई है। शनिवार को एक और इलाके को इस सूची से हटा दिया गया है। अब तक पांच इलाकों को कंटेनमेंट जोन की सूची से हटाया गया है।
बीएसएफ के 17 जवान संक्रमित
आरके पुरम में बीएसएफ अस्पताल से 5 अन्य बीएसएफ कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि कैंसर से पीड़ित बीएसएफ के दो कर्मी भी कोरोना संक्रमित हैं। बीएसएफ में अब तक कोरोना के 17मामले सामने आए हैं।
बीएसएफ के 9 जवान कोरोना संक्रमित
दिल्ली में बीएसएफ के नो जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
नोएडा में चार मामलों की हुई पुष्टि
नोएडा में आज नए नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। 176 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें से चार मामले पॉजिटिव आए हैं।
बुलंदशहर में चार कोरोना संक्रमित आए सामने
बुलंदशहर में चार और नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 57 हो गई है। इनमें से एक की मौत हो चुकी है जबकि 11 मरीज ठीक हो चुके हैं, सक्रिय 45 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
दिल्ली से कोटा पहुंचीं 40 बसें
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की 40 बसें आज सुबह 10 बजे छात्रों को लाने के लिए कोटा पहुंचीं। दिल्ली के परिवहन मंत्री ने जानकारी दी कि एक बस में 20 से ज्यादा छात्र नहीं बैठेंगे। आने और जाने दो समय उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
दिल्लीः कापसहेड़ा की ठेके वाली गली में एक बिल्डिंग में 41 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डीएम ने जानकारी दी है कि कापसहेड़ा इलाके में डीसी दफ्तर के सामने वाली ठेके वाली गली की एक बिल्डिंग से 41 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह बिल्डिंग 19 अप्रैल को ही सील कर दी गई थी जब यहां एक शख्स में कोरोना की पुष्टि हुई थी।
68 और सीआरपीएफ जवान कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या 127
सीआरपीएफ के 68 और जवानों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। सभी जवान पूर्वी दिल्ली में एक बटालियन के कैंप से जुड़े हैं। इस बटालियन में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 122 हो गई है और सीआरपीएफ में कोरोना के मामलों की संख्या 127 है, जिनमें से एक जवान ठीक हो चुका है और एक की मौत हो गई है।
दिल्लीः खारी बावली मार्केट में नजर आ रहे चंद लोग
दिल्ली की खारी बावली मार्केट, जो अपनी भीड़-भाड़ के लिए जाना जाता है वहां लॉकडाउन के बीच आज कुछ ही लोग नजर आए। एक दुकानदार ने बताया कि आपूर्ति कम हो गई है और अब लोगों का उपभोग भी बहुत कम हो गया है। खाने-पीने में भी लोग हर चीज नहीं खरीदना चाहते, बस बहुत जरूरी सामान ही खरीद रहे हैं।
दिल्ली: खारी बावली मार्केट, जो अपनी भीड़-भाड़ के लिए जाना जाता है वहां लॉकडाउन के बीच आज कुछ ही लोग नज़र आए। एक दुकानदार ने बताया: आपूर्ति कम हो गई है और अब लोगों का उपभोग भी बहुत कम हो गया है। खाने-पीने में भी लोग हर चीज नहीं खरीदना चाहते, बस बहुत जरूरी सामान ही खरीद रहे हैं। pic.twitter.com/y0G1O6orMu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2020
स्वास्थ्य मंत्री बोले दिल्ली के सभी जिले रेड जोन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार सुबह बताया कि दिल्ली के सभी जिले रेड जोन के अंदर आते हैं। जिन जिलों में 10 से ज्यादा हैं वो रेड जोन घोषित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से रेड जोन में जो छूट दी गई है वो सब दिल्ली में भी लागू होंगी। दिल्ली 17 मई तक रेड में जोन में ही रहेगी।
प्रवासी मजदूरों को लेकर भी बोले सत्येंद्र जैन
प्रवासी मजदूरों के बारे में सत्येंद्र जैन ने बताया कि बाकी राज्यों से बातचीत चल रही है। जिस राज्य को लेकर जाना है वो स्पेशल ट्रेन के लिए रिक्वेस्ट करेंगे। हम अपनी तरफ से मेडिकल सहायता देंगे और जो लॉजिस्टिक मदद होगी वो देंगे। हमने कोटा के लिए बस भेजी हैं।
गाजीपुर मंडी में उड़ीं लॉकडाउन की धज्जियां
दिल्ली समेत पूरे देश में लॉकडाउन के बावजूद आज सुबह गाजीपुर सब्जी मंडी के बाहर बड़ी तादाद में लोग दिखे। इस दौरान ये लोग सामाजिक दूरी को पूरी तरह से नजरअंदाज करते दिखे। देश में लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सामाजिक दूरी और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपीलों को दरकिनार करते हुए आज बड़ी संख्या में लोग गाजीपुर मंडी में दिखे।
Delhi: People & vehicles queue outside the wholesale fruit and vegetable market in Ghazipur, amid #CoronaLockdown. pic.twitter.com/wrb02e1HQi
— ANI (@ANI) May 2, 2020
दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर जारी है सख्ती
दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर पुलिस बिना जांच के किसी को सीमा पार कर जाने की इजाजत नहीं दे रही है। गुरुग्राम प्रशासन ने इस वक्त अंतरराज्यीय और अंतर जिला आवागमन पर रोक लगा रखी है। इसके अंतर्गत मीडियाकर्मी, पुलिसकर्मी और डॉक्टर को भी रखा गया है। गुरुग्राम सीमा से आवागमन की इजाजत केवल सुबह 10 बजे तक है, वो भी जिन्हें पास प्राप्त होगा सिर्फ वही जा सकेंगे, अन्य किसी को सीमा पार करने की इजाजत नहीं है।
दिल्ली-यूपी सीमा पर सघन जांच के बाद ही वाहनों को आवागमन की अनुमति दी जा रही है
दिल्ली में लॉकडाउन के बीच दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी। बता दें कि गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने दिल्ली से आने-जाने वालों के लिए कुछ प्रतिबंध लगा रखे हैं, उसी के तहत सुरक्षाबल सीमा पर बिना जांच के किसी को सीमा पर कर आने-जाने नहीं देते हैं।
दिल्ली: देश में लॉकडाउन के बीच दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी। #CoronavirusLockdown pic.twitter.com/2eKLJFQAdG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2020