फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus lockdown in delhi ncr new cases in delhi gurugram ghaziabad plalwal faridabad noida greater noida bulandshahr markaz nizamuddin

सीएम केजरीवाल बोले- सिर्फ 40 लोग ही संपर्क की वजह से संक्रमित, कोरोना दिल्ली में नहीं फैल रहा है

Sat, 04 Apr 2020 12:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Apr 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown in delhi ncr new cases in delhi gurugram ghaziabad plalwal faridabad noida greater noida bulandshahr markaz nizamuddin
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई

आज लॉकडाउन का 11वां दिन है और सड़कों पर बीते कुछ दिनों की तरह ही सन्नाटा छाया हुआ है। लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए शनिवार को भी अपने घरों में ही हैं। लोग सिर्फ अपने जरूरत के सामान लेने के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी  बीच पलवल में आज 13 नए मामले सामने आए हैं, जिसके चलते अब यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। सभी 13 संक्रमित जमात के हैं। यहां पढ़ें दिल्ली-एनसीआर के दिनभर के सभी अपडेट्स....

विज्ञापन


विज्ञापन


वायु सेना का जवान आइसोलेशन में, दिल्ली में तैनात है जवान 

एक भारतीय वायु सेना के जवान जो तब्लीगी मरकज मामले के दौरान निजामुद्दीन क्षेत्र में थे, उन्हें सेवा द्वारा एहतियाती आइसोलेशन के रखा गया है। एयरमैन दिल्ली में तैनात हैं। पिछले दो दिनों के दौरान एयरमैन के संपर्क में आने वाले दो अन्य जवानों को भी होम क्वारंटीन के तहत रखा गया है। भारतीय वायु सेना अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शब-ए-बारात के मौके पर सभा से बचने की सलाह : दिल्ली पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी दिल्ली)
दिल्ली पुलिस उपायुक्त(दक्षिणी दिल्ली) ने कहा कि चूंकि नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, दिल्ली पुलिस ने धार्मिक नेताओं से बात की और उन्हें 8 और 9 अप्रैल को शब-ए-बारात के मौके पर किसी भी सभा से बचने के लिए कहा है।

लॉकडाउन के उल्लंघन करने वाले 66 हजार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज : एम. एस. रंधावा
दिल्ली पुलिस के पीआरओ एम. एस. रंधावा ने बताया कि पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के लिए दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत 66,000 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आईपीसी की धारा 188 के तहत 3350 एफआईआर दर्ज की गई हैं, घरेलू क्वारंटीन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगभग एफआईआर दर्ज की गईं हैं।

उन्होंने बताया कि गैर-सरकारी संगठनों की मदद से, दिल्ली पुलिस 10 दिनों से 6,000 परिवारों को राशन और लगभग 2 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। हम राज्य में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं।

दिल्ली में नहीं फैल रहा कोरोना , नियंत्रण में हालात : केजरीवाल 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में, 445 में से केवल 40 कोरोना संक्रमित मामले ऐसे हैं, जो लोगों के बीच संपर्क के कारण हुए हैं अन्य मामले विदेश यात्रा और निजामुद्दीन मरकज के कारण हैं। यह कुछ ऐसा है जो मुझे विश्वास दिलाता है कि कोरोना यहां नहीं फैल रहा है, यह नियंत्रण में है।

उन्होंने बताया कि मरकज से बाहर लाए गए लगभग 2300 लोगों में से 500 लोग जिनमें कोरोना के दिखाई दिए उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया और 1800 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया। हम उन सभी का परीक्षण कर रहे हैं, उनके परिणाम 2-3 दिनों में आएंगे, इससे सकारात्मक संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

नरेला क्वारंटीन सेंटर में मेडिकल टीम बढ़ाएगी सेना
सेना सूत्रों के अनुसार दिल्ली सरकार के लिए भारतीय सेना नरेला क्वारंटीन सेंटर में मेडिकल टीम बढ़ाने जा रही है। अब यहां चार डॉक्टर और आठ नर्स अपनी सेवाएं देंगे । इससे पहले नरेला क्वारंटीन सेंटर में दो डॉक्टर और दो नर्स सेवाएं दे रहे थे।  

एम्स स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हुए दो संक्रमित
एम्स ट्रामा सेंटर, दिल्ली स्थित कोविड-19 अस्पताल में आज सुबह ही दो कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कराया गया है।

गंगाराम अस्पताल में 108 स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया क्वारंटीन
गंगाराम अस्पताल के 108 स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें से 23 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 85 अपने घरों में क्वारंटीन हैं।  इनमें डॉक्टर भी शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद ये फैसला लिया गया है। अब दोनों मरीजों को आरएमल अस्पताल भेज दिया गया है।


सीजफायर कंपनी की महिला कर्मचारी की बहन भी हुई कोरोना पॉजिटिव
वसुंधरा में पॉजिटिव आई सीजफायर कंपनी की महिला कर्मचारी की बहन भी हुई कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई है। पहले रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सैंपल दोबारा भेजा गया था। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सुबह ही उसे गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब गाजियाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 14 हो गई है। इनमें से तीन इलाज के बाद स्वस्थ्य हो चुके हैं। 11 का एमएमजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आज सभी मरीज मुरादनगर कोविड अस्पताल शिफ्ट किए जाएंगे। संयुक्त अस्पताल में पॉजिटिव आए तीन जमाती भी एमएमजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिए गए थे।

दिल्ली में हुई एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत
दिल्ली में कोरोना से संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। बीती रात महाराजा अग्रसेन अस्पताल में मरीज ने आखिरी सांस ली।

पलवल में सामने आए 13 नए पॉजिटिव केस, सभी संक्रमित जमातिए
पलवल में कोरोना के 13 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सभी पॉजिटिव केस हरियाणा के बाहर के हैं। जानकारी के अनुसार यह सभी जमात से आए हैं। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने जानकारी दी कि पलवल में जमात के 88 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। इनमें से 13 रिपोर्ट पॉजिटिव हैं, जिसके बाद अब पलवल में संक्रमित लोगों की संख्या 17 हो गई है। हालांकि 17 में से एक ठीक होकर घर जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed