{"_id":"5ea12f6a8a9c37259303ba13","slug":"coronavirus-lockdown-delhi-up-border-seal-now-media-personnel-will-have-to-show-just-identity-card-old-method-brought-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडियाकर्मियों को मिली पुराने तरीके से आवाजाही की अनुमति, आईकार्ड दिखाकर मिलेगी बॉर्डर पर एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीडियाकर्मियों को मिली पुराने तरीके से आवाजाही की अनुमति, आईकार्ड दिखाकर मिलेगी बॉर्डर पर एंट्री
Thu, 23 Apr 2020 11:51 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से लगे नोएडा के सभी बॉर्डर सील
- फोटो : लाल सिंंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्ध पुलिस-प्रशासन ने यूपी-हरियाणा-दिल्ली सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों को पूछताछ के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है। हालांकि,सीमा से पैदल आने वाले मजदूरों को रोकने का प्रयास नहीं किया जा रहा। बिना पास के दूसरे राज्यों से आने वालों को अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि इस बीच मीडियाकर्मियों की सुविधा के लिए पुरानी प्रणाली लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
जिला सूचना अधिकारी गौतमबुद्ध नगर राकेश चौहान ने बताया कि लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 23 अप्रैल को मीडिया हाउस में दिल्ली से आने वाले प्रतिनिधि व दिल्ली मीडिया हाउस में नोएडा से जाने वाले प्रतिनिधियों द्वारा के लिए बॉर्डर पर पुरानी व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
सभी मीडियाकर्मी अपने आईडी कार्ड के माध्यम से नोएडा से दिल्ली जा सकेंगे व दिल्ली से नोएडा आ सकेंगे। इस संबंध में जिला अधिकारी सुहास एल.वाई ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 24 अप्रैल से मीडिया हाउसेज की सूची अनुमोदित की गई है।
विज्ञापन
संबंधित मीडियाकर्मी को अपने नाम की सूची अपने साथ रखते हुए अपनी आईडी कार्ड के साथ पुलिस को दिखाना होगा, जिससे पत्रकार दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा आ सकेंगे और दिल्ली से नोएडा जा सकेंगे।