फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus lockdown delhi ncr new cases deaths in delhi noida greater noida faridabad gurugram bulandshahr palwal mewat

यूपी सरकार का आदेश लॉकडाउन में बच्चों से ली फीस तो होगी कार्रवाई

Fri, 17 Apr 2020 05:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 17 Apr 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown delhi ncr new cases deaths in delhi noida greater noida faridabad gurugram bulandshahr palwal mewat
दिल्ली में सैनिटाइजेशन करते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में लॉकडाउन के दूसरे चरण में सख्ती बढ़ गई है, हॉटस्पॉट पर जहां सैनिटाइजेशन का काम चल रहा हैं, वहीं पॉजिटिव मामलों केे सामने आने का सिलसिला भी जारी है। दिल्ली सरकार ने आज जहां निजी व सरकारी स्कूलों को फीस न बढ़ाने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए वहीं गाजियाबाद प्रशासन ड्रोस से हॉटस्पॉट इलाकों पर नजर बनाए हुए है। जानें दिल्ली-एनसीआर के दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन


यूपी सरकार का स्कूलों को आदेश- लॉकडाउन में न लें फीस

यूपी सरकार में प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने आदेश जारी किया है कि कोई भी स्कूल लॉकडाउन के दौरान तीन माह की फीस नहीं लेगा। अगर ऐसा होता है तो स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दिल्लीः कोरोना से संक्रमित होने वाले पहले पुलिस अफसर ठीक होकर लौटे घर
कालकाजी पुलिस कॉलोनी में रहने वाले एएसआई जिनकी रिपोर्ट 7 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आई थी और सफदरजंग में जिनका इलाज चल रहा था, अब उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। सात तारीख के बाद से उनके दो टेस्ट हो चुके हैं और दोनों ही निगेटिव आए हैं। वह आज डिस्चार्ज हो गए। यह दिल्ली पुलिस के पहले जवान थे जो कोरोना से संक्रमित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने पुलिस जिप्सी में ही कराई महिला की डिलीवरी
दिल्ली के पश्चिम जिले के ख्याला थाने की पुलिस एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जा रही थी। इसी दौरान दर्द से कराह रही महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिया। महिला व उसका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का नाम मिनी है। वह दिल्ली के शिवजी विहार इलाके में जनता कॉलोनी में रहती है। महिला पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही गुप्ता नर्सिंग होम के डॉक्टर को बुलाकर पुलिस जिप्सी में ही डिलीवरी करवाई थी।

दिल्लीः दो कांस्टेबल के संपर्क में आने पर 26 पुलिसकर्मी क्वारंटीन
दिल्ली में एक स्टेशन हाउस ऑफिसर सहित 26 पुलिसकर्मी क्वारंटाइन में हैं। ये सभी उन दो पुलिस कांस्टेबल के संपर्क में आए थे, जिन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

बुलंदशहर में सामने आया एक नया मामला
बुलंदशहर में एक और व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, यह युवक पूर्व में जहांगीराबाद क्षेत्र में मिले कोरोना पॉजिटिव मुफ्ती का भाई है, अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 15 हो गई है जिसमें एक की मौत हो चुकी है।

शुक्रवार होने के चलते मस्जिदों पुलिस
शुक्रवार होने के चलते गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों की मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के लिए भीड़ न जुटे इसलिए पुलिस तैनात है।

गुरुग्राम से सटे मेवात में सामने आया नया मामला
मेवात के गांव लाहबास में कोरोना के एक मामले की पुष्टि हुई है। जिले में कुल 56 कोरोना पॉजिटिव हुए, जिनमें 4 ठीक हुए फिलहाल एक्टिव 52 मामले हैं।

दिल्ली में संक्रमितों की संख्या हुई 1640 
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली में आज कोरोना के 1,640 मामले हैं, इसमें कल आए 62 मामले शामिल हैं। इनमें से 38 की मौत हो चुकी है, 34 आईसीयू में हैं और 6 वेंटिलेटर पर हैं। 1640 मामलों में से 885 अस्पतालों में भर्ती हैं और बाकी आइसोलेशन सेंटर और कोविड केयर सेंटर में हैं।

दिल्ली में चल रहा सैनिटाइजेशन का काम
दिल्ली में एनडीएमसी का दमकल विभाग राजधानी में सैनिटाइजेशन का काम कर रहा है। 

गाजियाबाद में ड्रोन से निगरानी
गाजियाबाद में पुलिस ड्रोन के जरिए कोरोना के हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर निगरानी रख रही है। इस  बारे में गाजियाबाद एसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए हम लोग न केवल मैनुअल तरीके से बल्कि इलेक्ट्रॉनिक तरीकों का भी सहारा ले रहे हैं। ड्रोन की मदद से हर हॉटस्पॉट, हर गली-मोहल्ले में लॉकडाउन का पूर्णत: पालन कराया जा रहा है। ऐसा हम रोज कर रहे हैं।


गौतमबुद्ध नगर में लॉकडाउन उल्लंघन के लिए 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार से शुरू हुए लॉकडाउन के दूसरे चरण का उल्लंघन करने के लिए 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पंकज कुमार ने बताया कि 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 541 वाहन जब्त हुए। सिर्फ यही नहीं 204 वाहनों के चालान भी कटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed