{"_id":"5ea1205d8ebc3e906a2189a8","slug":"coronavirus-lockdown-balcony-concerts-becoming-medium-of-keeping-away-boredom-knowing-neighbors","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन की बोरियत दूर करने के लिए बालकनी कॉन्सर्ट बना सहारा, पड़ोसियों को जानने में मिल रही मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन की बोरियत दूर करने के लिए बालकनी कॉन्सर्ट बना सहारा, पड़ोसियों को जानने में मिल रही मदद
Thu, 23 Apr 2020 10:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान बालकनी कॉन्सर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कहर के चलते पूरी दुनिया इस समय अपने घर में कैद होने को मजबूर हुई है। यह जरूर लोगों के लिए एक मुश्किल दौर है लेकिन यह एक ऐसा भी अवसर है जब लोग अपने पड़ोसियों को बेहतर तरीके से जान पा रहे हैं। इसमें इनकी मदद कर रहा है बालकनी कॉन्सर्ट जिससे न सिर्फ दिल्ली बल्कि कई शहरों के लोग अपने पड़ोसियों के करीब आ रहे हैं और उनकी बोरियत में सहारा बन रहे हैं।
विज्ञापन
संगीतकार हितेश मदान दुनियाभर में हजारों दर्शकों के सामने परफॉर्म करते रहे हैं। लेकिन शायद उनके लिए अब तक सबसे महत्वपूर्ण परफॉर्मेंस तब था जब उन्होंने अपने दो बेटों के साथ राजौरी गार्डन स्थित अपने घर की बालकनी पड़ोसियों के लिए कॉन्सर्ट किया।
विज्ञापन
दिल्ली निवासी हितेश कहते हैं, चूंकि मैं बैंड यूफोरिया का सदस्य रहा चुका हूं, इसलिए लोग बहुत उत्साहित थे, खासतौर पर तब जब मैं 'माएरी' गा रहा था। यह गीत यूफोरिया के सबसे प्रसिद्ध गीतों में से है। उनके साथ उनका बेटा आरिव(12) गिटार बजा रहा था और अद्वैय(11) ड्रम। लोगों के उत्साह को देखते हुए तीनों ने पंजाबी लोक गीतों के साथ ही इंडीपॉप गाने तक बजाए।
विज्ञापन
हितेश बताते हैं कि लोगों ने हमें शुक्रिया अदा किया कि हमने उनकी बोरियत कम की है और इसीलिए हमने ऐसा कॉन्सर्ट दो बार किया। हितेश की योजना है कि जब तक लॉकडाउन खत्म नहीं होता वह ऐसे ही पड़ोसियों का मनोरंजन करते रहेंगे। हितेश के दोनों बच्चे भी बहुत उत्साहित हैं क्योंकि बालकनी कॉन्सर्ट उनका अब तक सबसे ज्यादा दर्शकों द्वारा देखा गया कॉन्सर्ट है।
सिर्फ हितेश ही नहीं दिल्ली में कई ऐसे इलाके हैं जहां बालकनी कॉन्सर्ट का आयोजन कर लोग अपने पड़ोसियों का मनोरंजन कर रहे हैं। इससे न सिर्फ लोगों के बीच की दूरी खत्म हो रही है बल्कि लोग एक-दूसरे को पहले से कहीं अधिक जान पा रहे हैं।
कई लोगों का कहना है कि पहले सालों बीत जाते थे लेकिन हम एक-दूसरे को उतने अच्छे से नहीं जानते थे जैसे अब जानते हैं। लॉकडाउन ने हमें घर में बंद जरूर किया, इससे हम बोर जरूर हो रहे हैं लेकिन हम अपने पड़ोसियों को बेहतर तरीके से जान गए हैं।।