फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus india delhi ncr outbreak lockdown in ghaziabad delhi gurugram faridabad noida greater noida new cases kejriwal

कोरोना वायरस: नोएडा में सामने आया 9वां संक्रमित, जिलाधिकारी ने सोसायटी कराई सील

Tue, 24 Mar 2020 03:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 24 Mar 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus india delhi ncr outbreak lockdown in ghaziabad delhi gurugram faridabad noida greater noida new cases kejriwal
धौलाकुआं से गुड़गांव जाने वाला हाईवे - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महाराष्ट्र व पंजाब के बाद दिल्ली में भी सोमवार शाम से कर्फ्यू लगा दिया गया। जनता कर्फ्यू व लॉक डाउन के दौरान काफी मात्रा में लोग घरों से बाहर निकले थे, इसलिए दिल्ली में कर्फ्यू लगाया गया है। इसी के तहत आज सुबह शाहीन बाग पर भी कार्रवाई हुई और धरनास्थल खाली करा लिया गया। वहीं गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा-ग्रेटर नोएडा आदि एनसीआर के क्षेत्रों में पूरी तरह लॉकडाउन है। सोमवार की ढिलाई के बाद दिल्ली-एनसीआर में पुलिस काफी सख्ती बरत रही है कि लोग बेवजह बाहर न निकलें। वहीं दिल्ली-एनसीआर में संक्रमितों की कुल संख्या 52 पहुंच गई है। पढ़ें आज दिल्ली-एनसीआर का दिनभर का अपडेट...

विज्ञापन


विज्ञापन


नोएडा में नौवां संक्रमित आया सामने

लंदन से आये व्यक्ति के संपर्क में आई महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सेक्टर-135 के लॉजिक्स ब्लॉसम में रहने वाली महिला एक कंपनी काम करती है। 2 दिन पूर्व ही महिला की जांच हई थी। स्वास्थ विभाग ने पीड़ित महिला के पति व बेटी को का भी सैंपल लिया। दोनों को क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा में थाने के बाहर आरोपियों को एक मीटर की दूरी पर बैठाया
ग्रेटर नोएडा के जेवर में विभिन्न मामलों में पकड़े गए आरोपियों को हवालात के बजाय थाना परिसर में बाहर ही एक-एक मीटर की दूरी पर बैठा गया। जिन लोगों को पुलिस थाने लेकर आई थी उनके हाथ पहले सेनिटाइजर से साफ कराए गए। इसके बाद सभी को एक मीटर के फासले पर बैठाया गया।

केजरीवाल ने लोगों से अपील की- बेघरों की करें मदद
सीएम केजरीवाल ने कहा है कि, मुझे पता चला है कर्फ्यू की वजह से कुछ लोगों को खाना नहीं मिल रहा। अगर आप ऐसे किसी व्यक्ति के संपर्क में हैं जो भोजन और सहारे की तलाश में है तो उन्हें दिल्ली सरकार के नजदीकी शेल्टर भेजिए, वहां भोजन का इंतजाम किया गया है।

गुरुग्राम में सड़क पर बेहोश हुआ युवक एंबुलेंस सामने से निकल गई
गुरुग्राम के झाड़सा चौक पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर चलते समय एक युवक बेहोश होकर गिर गया। वहीं से गुजर रही एक एंबुलेंस को रोकने की कोशिश करने के बाद भी वह नहीं रुकी। 40 मिनट बाद जाकर एंबुलेंस कंट्रोल रूम से फोन आया कि वह एंबुलेंस भेज रहे हैं। 


दिल्ली में एक और मरीज की पुष्टि
दिल्ली में कोरोना संक्रमित एक और मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।

केजरीवाल ने कहा खुश होने का नहीं लड़ने का समय
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बीते 24 घंटे में दिल्ली में एक भी मामला सामने नहीं आने पर ट्वीट किया है, 'पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोई नया केस नहीं आया। 5 लोग इलाज करवाकर जा चुके हैं। अभी खुश नहीं होना। अभी सबसे बड़ी चुनौती है किसी भी अवस्था में स्थिति को बेकाबू नहीं होने देना। इसमें आप सबका सहयोग चाहिए।'

शाहीन बाग करवाया खाली
दिल्ली में लॉकडाउन के दूसरे दिन शाहीन बाग के धरनास्थल को पुलिस ने पूरी तरह खाली करा दिया है। दक्षिण पूर्वी जिले के डीसीपी ने बताया कि मंगलवार सुबह वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों से धरनास्थल को खाली करने की अपील की गई, लेकिन वे नहीं माने, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

दिल्ली-एनसीआर में संक्रमित मरीजों की संख्या-

दिल्ली- 31 संक्रमित
गाजियाबाद- 3 संक्रमित
गुरुग्राम- 8 संक्रमित
फरीदाबाद- 1 संक्रमित
पलवल- 1 संक्रमित
नोएडा-ग्रेटर नोएडा- 8 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed