फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in india UK return man sent back from corona help desk now cmo seek reply

यूके से लौटे युवक को कोरोना हेल्प डेस्क से भगाया, शिकायत मिलने पर सीएमओ हरकत में

Wed, 18 Mar 2020 04:10 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 18 Mar 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in india UK return man sent back from corona help desk now cmo seek reply
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल के हेल्प डेस्क से एक युवक को भगाने का मामला सामने आया है।युवक की शिकायत पर सीएमओ ने अस्पताल के सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा है। कोरोना हाईरिस्क देशों से लौटकर आए लोगों के लिए एमएमजी अस्पताल और संयुक्त अस्पताल में हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। जहां पर कोरोना संदिग्ध मरीज अन्य मरीजो के संपर्क में आने की जगह आइसोलेशन में बनाए गए हेल्प डेस्क पर जाकर डॉक्टर्स से परामर्श ले सकते हैं।

विज्ञापन

मंगलवार को एक युवक और युवती हेल्प डेस्क पर परामर्श लेने पहुंचे। युवक छह मार्च को यूके से लौट कर आया है। फिलहाल तो वह होम आइसोलेशन में रह रहा है लेकिन दो दिनों से उसे खांसी आ रही है। जिस कारण वह हेल्प डेस्क पर डॉक्टर से मिलने पहुंचा। उन्होंने बताया कि जैसे ही डॉक्टर्स को उनके बारे में पता चला उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया गया। अभद्र भाषा में उनसे दूर बैठने को कहा गया।

विज्ञापन

जिसके बाद उन्हें सीएमओ से मिलने की सलाह देकर वहां से भेज दिया गया। जिसके बाद वह सीएमओ कार्यालय पहुंचे। वहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। युवक-युवती ने आरोप लगाया कि हेल्प डेस्क पर उन्हें किसी तरह की कोई सहायता नहीं दी गई लेकिन उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्प डेस्क पर मरीजो के नहीं मिल रही कोई सहायता

शिकायत मिली है कि जिला एमएमजी और सयुंक्त अस्पताल में कोरोना संदिग्धों के लिए जो हेल्प डेस्क बनाई गई हैं वहां पर मरीजों को कोई मदद नहीं मिल रही है। बल्कि डेस्क पर आने वालों के साथ बदसलूकी की जा रही है साथ ही परेशान भी किया जा रहा है। कोरोना हेल्प के लिए जो नंबर जारी किए गए हैं उन पर भी संदिग्धों और उनके परिवार वालो को कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है, बल्कि उन्हें होम आइसेलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है। और कहा जा रहा है कि टीम हर जगह नहीं पहुंच सकती, समय मिलने पर टीम आपके घर पहुंचेगी। इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद सीएमओ ने दोनों अस्पताल के सीएमएस और कंट्रोल रूम प्रभारी से जवाब मांगा है।

अस्पताल में नहीं हैं मास्क और सैनिटाइजर

सयुंक्त अस्पताल में मास्क और सैनिटाइजर की कमी हो गई है अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और कोरोना हेल्प डेस्क पर भी सैनेटाइजर और मास्क नहीं हैं। अस्पताल का स्टाफ भी इस बारे में खुलकर कुछ कहने को तैयार नहीं है। वहीं अस्पताल के सीएमएस डॉ. नरेश विज ने कहा कि मास्क और सैनेटाइजर की कमी है लेकिन जहां पर जरूरत है वहां ये दोनों चीजें रखवाई गई हैं। मास्क और सैनेटाइजर मंगवाए जा रहे हैं। तो वहीं जिला एमएमजी के सीएमएस डॉ. रविंद्र राणा का कहना है कि मास्क और सैनेटाइजर की कोई कमी नहीं है। लेकिन फिर भी दोनों चीजे मंगवाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed