फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in india psychologists say know it but not fear from it be mentally strong

मनोवैज्ञानिकों ने बताया- कोरोना से डरें नहीं, इसे समझें, ऐसे रखें खुद को मजबूत

Fri, 20 Mar 2020 04:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 20 Mar 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in india psychologists say know it but not fear from it be mentally strong
कोरोना वायरस से सतर्कता बरतते लोग - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के चलते अफवाहों का बाजार गरम हैं। इन पर यकीन करने वाले लोग भी बाहर कुछ भी खाने से डर रहे हैं। इतना ही नहीं, वह घरों में कई-कई महीने का सामान स्टोर करने लगे हैं।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं जिन्हें कोरोना वायरस के बारे में ना तो पूरी जानकारी है और ना ही उन्हें क्वारंटीन के बारे में कुछ पता है, लेकिन इनका नाम सुनकर लोग डर रहे हैं। ऐसे में एम्स के मनोविशेषज्ञ डॉ. जवाहर सिंह का कहना है कि लोगों को डरने के बजाय जागरूक होना चाहिए और खुद को मानसिक रूप से मजबूत करना चाहिए।
विज्ञापन


मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति कभी किसी चीज को लेकर जल्दी घबराता नहीं है बल्कि, उससे बचाव और निपटने के बारे में सोचता है। साथ ही पहले उन्हें कोरोना और क्वारंटीन पूरी तरह समझ लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है क्वारंटीन(एकांतवास)

डॉ. जवाहर सिंह का कहना है कि क्वारंटीन का मतलब है कि आपको दूसरे व्यक्ति से दूर रखा जाए, लेकिन इसमें आपकी जरूरी और रेगुलर इस्तेमाल की चीजें पास ही मौजूद रहती हैं। मोबाइल से लेकर लैपटॉप, जरूरी दवाएं आदि आपके पास ही मौजूद रहती हैं।

यदि आप किसी से बात करना चाहते हो तो उसे फोन कर सकते हो, चैट कर सकते हो। सिर्फ अलग इसलिए रखा जाता है ताकि दूसरे व्यक्ति पर इसका असर ना पड़े। आपके पास 24 घंटे हेल्थ वर्कर मौजूद रहते हैं। कोई भी परेशानी हो, उनसे संपर्क किया जा सकता है। इसलिए इस शब्द से डरने की जरूरत नहीं है।

ऐसे रख सकते हैं खुद को मजबूत
- हमेशा सकारात्मक सोचें और नकारात्मकता में से सकारात्मकता निकालने की कोशिश करें।
- मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए जरूरी है कि अपनी और दूसरों की भावनाओं को समझें
- रोजाना एक्सरसाइज, योगा, मेडिटेशन के जरिए खुद को मजबूत बनाया जा सकता है। 
- खाने में स्वास्थ्य वर्धक चीजों को शामिल करें।
- ऐसी स्थिति में बचाव के तरीकों को पूरी तरह जानें।
- नशे से दूरी बनाकर मानसिक रूप से मजबूत बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed