फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in india Delhi Police is making people aware by singing

गाने से लोगों को जागरूक कर रही है दिल्ली पुलिस, एसआई योगेंद्र का गाना सामने आया

Sun, 26 Apr 2020 08:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Apr 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in india Delhi Police is making people aware by singing
सब इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
महामारी है कोरोना, तुम कुछ भी न करो ना। बैठो अपने घरों में किसी बात से न डरो ना। कुछ दिन की बात है प्यारे, सब बैठो न्यारे-न्यारे। कोई नियम तुम ने तोड़ा जो सरकार के हैं सारे। ये उस गाने के बोल है जो दिल्ली पुलिस व सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली के तुगलक रोड थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार ने इस गाने को गाया है। इस गाने के बोल भी एसआई योगेंद्र ने खुद लिखे हैं। दिल्ली पुलिस कानून के साथ-साथ गाने के जरिये भी लोगों को लॉकडाउन के पालन करने के लिए जागरूक कर रही है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर यह गाना जबरदस्त वायरल हो रहा है। एसआई योगेंद्र ने बताया कि इस गाने का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। वह यही संदेह देना चाहते हैं कि लोग घरों में बैठे और लॉकडाउन का पालन करें ताकि पुलिस का काम न बढ़े। इससे पहले भी दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टरों का भी लोगों को जागरूक करने वाला वीडियो सामने आ चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed