फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in gurugram 139 new cases one death total tally reaches to 8266

गरुग्राम में कोरोना वायरस के 139 नए मामले, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 8266

Thu, 23 Jul 2020 07:07 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 23 Jul 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in gurugram 139 new cases one death total tally reaches to 8266
गुरुग्राम में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

गुरुग्राम में नए कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को भी कोरोना के 139 नए मरीज आए जबकि एक संक्रमित की मौत भी हो गई। वहीं, 85 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब बढ़कर 8266 हो गई है, जिसमें से 6995 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, कुल 119 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।  

विज्ञापन


अब जिले में महज 1152 मरीज ही उपचाराधीन हैं। नए मरीजों की संख्या बढ़ने से पिछले करीब 15 दिन से संक्रमितों के स्वस्थ होने का अनुपात 85 फीसदी पर बना हुआ है, जबकि इससे पहले तक प्रतिदिन मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात बढ़ रहा था। 8 जुलाई को जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1 हजार से भी नीचे आ गई थी लेकिन अब यह संख्या फिर से लगातार एक हजार से ऊपर बनी हुई है। 
विज्ञापन


1755 लोगों की हुई जांच
सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में दो आरटी-पीसीआर मशीनों से जांच शुरू होने व रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच प्रक्रिया की शुरुआत के बाद मरीजों की पहचान अब तेजी से हो रही है। अब प्रतिदिन जिले में 1500 से भी ज्यादा लोगों की कोविड-19 की जांच की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को भी 1755 लोगों की जांच की गई, जिसमें 549 नमूने निजी लैब में भेजे गए जबकि 1755 नमूनों की जांच शासकीय लैब व एंटीजन किट के जरिए की गई। अब तक जिले में 87972 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 77402 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहना में 204 में से 13 कोरोना संक्रमित
सोहना में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में गुरुवार को भी दो जगहों पर कोविड-19 जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें से 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले। सोहना में गुरुवार को उपमंडल अस्पताल व हरिनगर में जांच शिविर आयोजित किया गया। उपमंडल अस्पताल में 103 व हरिनगर में 101 लोगों ने जांच कराई। सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है, जबकि संक्रमितों के संपर्क में रहने वालों से भी नमूने लिए जाएंगे।

जुलाई माह में अब तक सोहना से करीब 265 मरीज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना संक्रमितों में एक निजी बैंक का कर्मचारी भी शामिल है। बैंक कर्मी के कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिलने के बाद बैंक की शाखा को सैनिटाइज कराया गया और सभी की कर्मचारियों की जांच की गई। 


जैकबपुरा में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर
वार्ड-17 के पूर्व पार्षद दलीप साहनी के प्रयासों से गुरुवार को जैकबपुरा में भी कोविड-19 जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 79 लोगों ने अपनी जांच कराई लेकिन राहत की बात यह रही कि इसमें से किसी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। इस अवसर पर पूर्व पार्षद ने कहा कि जागरूकता व सतर्कता ही कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय है। साहनी ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed