{"_id":"5f89cd5799f2fc52d96ea557","slug":"coronavirus-in-faridabad-latest-updates-189-new-cases-two-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 189 नए मामले आए सामने, दो की मौत, 237 स्वस्थ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 189 नए मामले आए सामने, दो की मौत, 237 स्वस्थ
Fri, 16 Oct 2020 10:11 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
फरीदाबाद में बीते 24 घंटों में जिले में कोरोना से जूझ रहे दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक सात साल का बच्चा है। इसके अलावा 189 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 237 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। हालांकि, बीते दो दिन से बदले कोरोना के ग्राफ के साथ फिर से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं गहराने लगी हैं। कोरोना के मामले बीते दो दिनों से फिर से चिंता का कारण बन रहे हैं। हालांकि, अभी भी मामलों की रिकवरी दर 95 प्रतिशत बनी हुई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को रिपोर्ट किए गए मौत के मामलों में एक बच्चे व 65 वर्षीय महिला की मौत हुई है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत के अनुसार, एसजीएम नगर निवासी बच्चा हैपेटाइटिस से जूझ रहा था। उससे अन्य दीर्घकालीन बीमारियों की शिकायत भी थी।
विज्ञापन
ऐसे में कोरोना संक्रमण होने पर बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर हो गई, इससे उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार सेक्टर-23 ए निवासी 65 वर्षीय महिला संक्रमित थीं। बीते कुछ दिनों से उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। शुक्रवार को उनकी भी मौत हो गई। अभी तक जिले में कोरोना से मरने वाले की संख्या 238 हो चुकी है।
विज्ञापन
कोविड-19 नोडल अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों के साथ जिले में अब तक कुल 22 हजार 348 रोगी मिल चुके हैं। इनमें से 21 हजार 240 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में फिलहाल 870 एक्टिव मामले हैं। इनमें से 267 अस्पताल में भर्ती हैं। अन्य 603 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 26 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें से 8 वेंटिलेटर पर हैं। जिले में 2 लाख 24 हजार 187 सैंपल लिए जा चुके हैं। शुक्रवार को 1458 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 289 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।