फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in Faridabad latest update in hindi 287 new cases found in district

फरीदाबाद में लगातार पांचवें दिन कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा, आज मिले 287 नए संक्रमित

Wed, 09 Sep 2020 10:14 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 09 Sep 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Faridabad latest update in hindi 287 new cases found in district
फरीदाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

फरीदाबाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी लगातार पांचवें दिन जारी रही। बुधवार को जिले में 287 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई, वहीं दो मरीजों की मौत हो गई। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 14719 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सेक्टर-29 निवासी 56 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और सेक्टर-14 निवासी 85 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। अभी तक जिले में 182 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जो प्रदेश के जिलों में सबसे अधिक है। 
विज्ञापन


मरने वालों में अधिकतर लोग ऐसे थे, जिन्हें दूसरी गंभीर बीमारियां भी थीं। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 287 नए मरीजों को चिन्हित किया है। ये मरीज अमर नगर, सेक्टर-21, 22, 23, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, जनता कॉलोनी, नंगला, सुभाष कॉलोनी, शिवाजी नगर, शिव कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, गौंछी, मुजेसर, सेक्टर-56, चंदावली, जुन्हैड़ा, विजय नगर, अशोक नगर, एसजीएम नगर, संजय एंक्लेव, सुंदर कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर-35, सेक्टर-32, अशोका एन्क्लेव, मेवला महाराजपुर आदि क्षेत्रों से मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 1476 हो गई है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि अस्पतालों में भर्ती 37 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। आठ संक्रमितों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस समय कोरोना का रिकवरी रेट 88.7 प्रतिशत बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed