फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in faridabad 165 new cases 120 recovered total tally reaches to 6213

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 165 नए मामले, 120 स्वस्थ, कुल संक्रमितों की संख्या 6213

Thu, 16 Jul 2020 06:58 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 16 Jul 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in faridabad 165 new cases 120 recovered total tally reaches to 6213
फरीदाबाद में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को 165 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। वहीं, 120 लोग संक्रमण को मात देने में कामयाब हुए। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1300 लोगों के सैंपल लिए गए इनमें से अभी 325 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लगातार दो दिन से किसी भी संक्रमित की जान नहीं गई है। जिले में अभी तक 38235 सैंपल लिए गए हैं। कुल सैंपलिंग में रैपिड एंटीजन टेस्ट और आरटीपीसीआर टेस्ट शामिल हैं। इनमें से अभी तक कुल 6213 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 4843 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं। फिलहाल 1264 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 575 को अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि 689 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 78 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से 25 को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन


कोविड नोडले अधिकारी, डॉ. रामभगत ने बताया कि  जिले में एक बार फिर कोरोना के नए मरीज बढ़ रहे हैं। गुरुवार को जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 79.15 प्रतिशत रहा। संक्रमण मामले दोगुने होने की दर 23.5 दिन हो चुकी है। अब तक 106 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed