{"_id":"5f39491a2dbcee5b121ac810","slug":"coronavirus-in-faridabad-117-new-cases-two-death-total-tally-reaches-to-11028","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 117 नए मामले, दो लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 11028","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 117 नए मामले, दो लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 11028
Sun, 16 Aug 2020 08:26 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 16 Aug 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण के 117 नए मामले रविवार को सामने आए जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं 119 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब तक जिले में कुल 11,028 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं इनमें से 10,034 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 842 उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों में कोरोना से संजय कॉलोनी निवासी 69 वर्षीय महिला व चार्मवुड विलेज निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। अब तक कुल 152 मरीज जान गंवा चुके हैं। इनमें से 36 की मौत कोरोना के कारण जबकि अन्य की संक्रमण के साथ दीर्घकालीन बीमारियों की गंभीरता के कारण हुई। नए 117 मामलों में सबसे अधिक आठ जवाहर कालोनी से मिले हैं।
विज्ञापन
संजय कॉलोनी से पांच, सेक्टर-21 सी से छह डबुआ कॉलोनी से तीन, सेक्टर-16 से छह, तिगांव से तीन, फतेहपुर से दो, एनआइटी-3 से पांच, एनआइटी-5 से सात, एनआइटी-4 से एक, एनआइटी-1 से चार, एनआईटी-2 से चार, एसजीएम नगर से चार, सेक्टर-17 से तीन, बसेलवा कॉलोनी से दो, आदर्श कालोनी से दो, भूदत्त कॉलोनी से एक, आहिर वाडा से एक, भगत सिंह कॉलोनी से एक, मोहना से दो, सेक्टर-82 से चार व अन्य कुछ जगहों से एक व दो मामले मिले हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि रविवार को 30 मामलों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। पांच वेंटिलेटर पर हैं। इसके अलावा 352 मामलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन